{"_id":"5dab7ae78ebc3e93ca6f982c","slug":"crime-bareilly-news-bly3808921133","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयर लाने को नहीं दी बाइक तो पीटकर लूट लिए रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयर लाने को नहीं दी बाइक तो पीटकर लूट लिए रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अस्पताल में भर्ती नवजात के लिए दूध लेकर लौट रहे युवक को रोककर कुछ दबंग उससे बीयर शॉप जाने के लिए बाइक मांगने लगे। इनकार करने पर आरोपियों ने उन्हें बुरी तरह पीटा और रुपये भी लूट लिए। थाना सुभाषनगर में शिकायत की तो पुलिस ने उन्हें टरका दिया।
सुभाषनगर की जाग्रति नगर कालोनी निवासी विशाल शर्मा बदायूं रोड स्थित एक निजी अस्पताल में पैथोलॉजी लैब कर्मचारी हैं। उन्होंने अपनी मामी पूजा को बुधवार सुबह डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। डिलीवरी के बाद वह देर रात बच्चे के लिए पाउडर वाला दूध लेने निकले थे। लौटते वक्त नशे में धुत एक परिचित ने तीन साथियों के साथ उन्हें रोक लिया। उनसे बियर शॉप तक जाने के लिए बाइक मांगने लगे। विशाल के इनकार करने पर चारों उन्हें पीटने लगे। आरोप है कि पीटने के बाद दबंगों ने उनसे साढ़े तीन हजार रुपये भी लूट लिए। वह शिकायत करने पर थाने पहुंचे तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाए आरोपियों को थाने बुलाकर समझौते का दबाव बनाया। फिर शांति भंग में आरोपियों का चालान कर दिया।