{"_id":"5dab7ae78ebc3e017553c161","slug":"crime-bareilly-news-bly380817140","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भागे दहेज उत्पीड़न के आरोपी का पासपोर्ट जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश भागे दहेज उत्पीड़न के आरोपी का पासपोर्ट जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दहेज उत्पीड़न, घरेलू सिंह समेत मामलों में आरोपी चकमा देकर विदेश भागने में कामयाब हो गया। पीड़ित पत्नी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अब पासपोर्ट जब्त करने की कार्रवाई की गई है। पासपोर्ट कार्यालय ने इस बारे में सऊदी अरब के रियाद स्थित भारतीय दूतावास को भी सूचना भेजी है। आरोपी के खिलाफू सीजेएम बदायूं और फैमिली कोर्ट में लंबित मामलों में वारंट जारी हो चुके हैं।
बारादरी थाने के मोहल्ला नवादा शेखान मीरा पैठ के मोहम्मद तस्लीम पुत्र मोहम्मद हनीफ का निगाह फरवरी 2018 में शहर कोतवाली बदायूं के मोहल्ला नाहर खां सराय के डॉ. नुसरत हुसैन की बेटी हमदा नाज के साथ हुआ था। हमदा का आरोप है कि निकाह के कुछ दिन बाद ही तस्लीम और उसके परिवार वाले दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। अगस्त 2018 में उसने पति और सास-ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई। घरेलू हिंसा का मामला भी फैमिली कोर्ट में लंबित है। कार्रवाई से बचने के लिए तस्लीम मौका पाकर सऊदी अरब भाग गया। हमदा ने विदेश मंत्रालय, राष्ट्रीय महिला आयोग, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में शिकायत कर तस्लीम का पासपोर्ट जब्त करने की मांग की थी। लंबी जांच पड़ताल के बाद पास्पोर्ट अधिकारी ने जुलाई 2019 में तस्लीम को दो बाद नोटिस जारी किया। इसके बाद अब तस्लीम का पास्पोर्ट जब्त करने की कार्रवाई की गई है। इस संबंध में सूचना सऊदी अरब के रियाद स्थित भारतीय दूतावास को भी दी गई है। हमदा का कहना है कि आरोपी पक्ष उस पर लगातार फैसले का दबाव बना रहा है। उसके मायके वालों पर दबाब बनाने के लिए मोहम्मद हनीफ ने बारादरी थाने में फर्जी रिपोर्ट भी दर्ज कराई है।
बेटी को जन्म देने पर पत्नी को घर से निकाला, विदेश भागना चाहता है पति
बरेली। देवरनिया की नाजमा पुत्री छिद्दन खां ने दूसरी शादी थाना इज्जतनगर के बिहारमान नगला के इश्त्याक से की थी। पहले पति से उसको एक बेटा था। इश्त्याक से नाजमा ने बेटी को जन्म दिया। इश्त्याग के भी पहले से तीन बच्चे थे। नाजमा का आरोप है कि बेटी को जन्म देने के बाद पति का व्यवहार बदल गया। उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। नाजमा ने मार्च 2019 में पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसका पति पावर कार्पोरेशन में जेई है। यहां से रिटायरमेंट लेकर वह विदेश भागने की फिराक में है। नाजमा ने इश्त्याक का पासपोर्ट जब्त किए जाने की मांग की है।