{"_id":"5da8ced88ebc3e015d44dae7","slug":"crime-bareilly-news-bly3805741167","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत के रास्ते दुकान में घुसे चोर हजारों का माल ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत के रास्ते दुकान में घुसे चोर हजारों का माल ले गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शाहदाना रोड पर श्यामगंज पुल के नीचे बनी किराने की दुकान में बुधवार रात छत के रास्ते घुसकर चोरों ने हजारों का माल उड़ा लिया। दुकानदार ने बृहस्पतिवार सुबह पहुंचकर शटर खोला तो उसे चोरी की जानकारी हुई। उधर, सनराइज कॉलोनी में भी एक बंद घर के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों के माल पर हाथ साफ कर लिया।
बारादरी क्षेत्र के सिंधुनगर निवासी भरत मलवानी की हरीश एंड मर्चेंट के नाम से शाहदाना रोड पर पिलर नंबर 17 के थोक की किराना दुकान पास है। उनके मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह दुकान खोली तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। गल्ले से हजारों रुपये और कीमती सामान गायब मिला। चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर के तार भी काट दिए थे। इधर, सनराइज कॉलोनी निवासी स्वाति बृहस्पतिवार सुबह ननद के घर से लौटीं तो उन्हें घर के ताले टूटे मिले। उनके मुताबिक चोर सोने के जेवर, नकदी समेत लाखों का सामान चोरी कर ले गए।
पुलिस के हाथ नहीं लग रहे चोर
छत के रास्ते दुकान-मकान में घुसकर चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। पिछले दिनों कोतवाली, बारादरी और प्रेमनगर क्षेत्र में कई घटनाएं हो चुकी हैं। अजमनगर में एक कपड़ा व्यापारी की दुकान, कुतुबखाना में डेंटिस्ट क्लीनिक, सिविल लाइंस में किराने की दुुकान से चोरी हो चुकी है, लेकिन पुलिस अब तक चोरों को नहीं तलाश सकी है।