{"_id":"5da62ca18ebc3e93d62b187d","slug":"crime-bareilly-news-bly380313775","type":"story","status":"publish","title_hn":"भमोरा एसओ पर दस हजार रिश्वत लेने का आरोप, एसएसपी ने बैठाई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भमोरा एसओ पर दस हजार रिश्वत लेने का आरोप, एसएसपी ने बैठाई जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। भमोरा थाना प्रभारी पर दस हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगा है। इस मामले में देवचरा निवासी युवक की शिकायत मिलने के बाद एसएसपी ने एएसपी को जांच सौंप दी है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि एक मामले में समझौते के नाम पर उससे ये रिश्वत ली गई। बाद में बीस हजार और मांगे जा रहे थे।
देवचरा निवासी सौरभ गुप्ता ने एसएसपी शैलेश पांडेय से यह शिकायत की कि पांच दिन पहले एक मामले में जांच के नाम पर एसओ भमोरा ने उन्हें कॉल की कि दस हजार रुपये दे दो तो तुम्हारा फैसला करा देंगे। उसने यह रकम दे दी। 13 अक्तूबर को एसओ ने दोबारा एक सिपाही उनके पास भेजा। उसने कहा कि बीस हजार और दो वर्ना उनके खिलाफ रिपोर्ट लिख देंगे। मना करने पर मुकेश नाम के व्यक्ति से उन पर एनसीआर करा दी। सौरभ ने अपनी जांच एसओ भमोरा से हटाने और अपने रुपये दिलाने के साथ ही उन पर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने प्रकरण की जांच एएसपी (सीओ फरीदपुर) को सौंप दी है। उनकी रिपोर्ट के बाद कार्रवाई करने को कहा है।