फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

भमोरा एसओ पर दस हजार रिश्वत लेने का आरोप, एसएसपी ने बैठाई जांच

Wed, 16 Oct 2019 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। भमोरा थाना प्रभारी पर दस हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगा है। इस मामले में देवचरा निवासी युवक की शिकायत मिलने के बाद एसएसपी ने एएसपी को जांच सौंप दी है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि एक मामले में समझौते के नाम पर उससे ये रिश्वत ली गई। बाद में बीस हजार और मांगे जा रहे थे।
विज्ञापन

देवचरा निवासी सौरभ गुप्ता ने एसएसपी शैलेश पांडेय से यह शिकायत की कि पांच दिन पहले एक मामले में जांच के नाम पर एसओ भमोरा ने उन्हें कॉल की कि दस हजार रुपये दे दो तो तुम्हारा फैसला करा देंगे। उसने यह रकम दे दी। 13 अक्तूबर को एसओ ने दोबारा एक सिपाही उनके पास भेजा। उसने कहा कि बीस हजार और दो वर्ना उनके खिलाफ रिपोर्ट लिख देंगे। मना करने पर मुकेश नाम के व्यक्ति से उन पर एनसीआर करा दी। सौरभ ने अपनी जांच एसओ भमोरा से हटाने और अपने रुपये दिलाने के साथ ही उन पर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने प्रकरण की जांच एएसपी (सीओ फरीदपुर) को सौंप दी है। उनकी रिपोर्ट के बाद कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed