{"_id":"5da4c8c28ebc3e93c52f0cb0","slug":"crime-bareilly-news-bly380200349","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल की बच्ची को चिप्स दिलाने के बहाने ले जाकर की दरिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल की बच्ची को चिप्स दिलाने के बहाने ले जाकर की दरिंदगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी गांव पहुंचे, चालीस साल के आरोपी को पकड़वाया
विज्ञापन
सीबीगंज (बरेली)। थाना क्षेत्र के एक गांव में चालीस साल के दरिंद ने हवस मिटाने के लिए अपने ही गांव की एक दो साल की बच्ची को शिकार बना लिया। वह उसे चिप्स दिलाने के बहाने घर से ले गया और उसके साथ दरिंदगी की। खून से लथपथ बच्ची आरोपी के घर में मिली। घटना की सूचना पर एसएसपी खुद मौके पर पहुंच गए। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने आरोपी को देर रात गांव से दबोच लिया। बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
ताने से सटे एक गांव निवासी एक व्यक्ति चाट का ठेला लगाता है। सोमवार शाम उसकी दो साल की बच्ची घर के ही बाहर खेल रही थी। इस बीच गांव का ही चालीस साल का यादराम साहू उर्फ बाबा वहां आया और बच्ची को खिलाने लगा। फिर उसे चिप्स दिलाने के बहाने गोद में उठा ले गया। अपने घर ले जाकर आरोपी ने उसके साथ दरिंदगी की। जब काफी देर तक जब बच्ची वापस नहीं आई तो उसके परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। गांव के कुछ लोगों ने बताया कि तुम्हारी बच्ची को यादराम ले गया है। बच्ची के परिजन तुरंत ही आरोपी के घर जा पहुंचे। वहां उनकी बच्ची खून से लथपथ हालत में रोती हुई मिली। इस बीच मौका पाकर आरोपी वहां से फरार हो गया। बच्ची के परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने तहरीर लेकर बच्ची को मेडिकल परीक्षण और उपचार के लिए भिजवाया। बच्ची से दरिंदगी की सूचना पर एसएसपी शैलेश पांडेय, सीओ सेकंड सीमा यादव भी गांव पहुंच गए। इस बीच गांव के लोगों के प्रयास से पुलिस ने आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी ने ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया जा रहा है।