{"_id":"5da4c7618ebc3e01794200d6","slug":"crime-bareilly-news-bly3801383136","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकर ने हड़पे फर्म के लाखों रुपये, एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकर ने हड़पे फर्म के लाखों रुपये, एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। तबीयत बिगड़ने पर एक व्यापारी ने कार्यभार अपनी पत्नी को सौंपा तो उनकी फर्म में काम करने वाले नौकरों ने इसे रुपये कमाने का मौका मान लिया। फर्म का सामान दुकानों पर सप्लाई करने वाले एक नौकर ने दुकानदारों से मिले लाखों रुपये दबाकर मालकिन से उधार खाते चालू करा दिए। फिर अचानक काम छोड़कर भाग निकला। व्यापारी की पत्नी ने नौकर के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रामपुर गार्डन निवासी नीलू अग्रवाल घर में ही राममोहन लाल ब्रजभूषण लाल नाम से फर्म चलाती है। पिछले वर्ष पति आशीष की तबीयत बिगड़ने के बाद से वही फर्म संभाल रही हैं। उन्होंने बताया कि इस बीच उनके एक नौकर अमित ने काम छोड़कर अपने भाई आकाश को काम पर लगवा दिया। आकाश उनका माल दुकानदारों तक पहुंचाने का काम करने लगा। दुकानदारों को पहुंचाए माल का पेमेंट मांगने पर आकाश इकट्ठा रुपये आने की बात कहता था। इस तरह नौकर ने उधार खाते शुरू करा दिए। इसके चलते करीब 11 लाख रुपये इकट्ठे हो गए। फिर अचानक जनवरी में आकाश ने बीमारी का बहाना करके काम छोड़ दिया। दुकानदारों से संपर्क करने पर पता चला कि वे तो समय से भुगतान कर रहे थे। आरोप है कि नीलू अपने पति के साथ आकाश के घर पहुंची तो आकाश ने उनसे हाथापाई कर उन्हें भगा दिया।