{"_id":"5d9f985d8ebc3e017f1e7311","slug":"crime-bareilly-news-bly3796055155","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांति बिहार में स्वास्थ्य विभाग कर्मी के घर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांति बिहार में स्वास्थ्य विभाग कर्मी के घर लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। डिलीवरी के लिए पत्नी को लेकर माल गोदाम रोड स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी के घर से चोरों ने तालों तोड़कर लाखों का माल चुरा लिया। बृहस्पतिवार सुबह घर पहुंची नौकरानी ने उन्हें ताले टूटे होने की सूचना दी। पीड़ित की शिकायत पर सुभाषनगर थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सुभाषनगर क्षेत्र के शांति बिहार निवासी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सत्यप्रकाश भमोरा सीएचसी में तैनात हैं। उन्होंने पत्नी सुनीता को मंगलवार को प्रसव के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। उनके मुताबिक पत्नी का आपरेशन होने के कारण वह माता-पिता के साथ वहीं रुके हुए थे। बताया कि बृहस्पतिवार सुबह काम करने घर पहुंची नौकरानी ने ताले टूटे पड़े होने की सूचना दी। वह तुरंत घर पहुंचे तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी के भी ताले टूटे थे। उनके मुताबिक चोर नकदी, कपड़े समेत लाखों का सामान चुरा ले गए।