{"_id":"5d9f985e8ebc3e017e52cfcc","slug":"crime-bareilly-news-bly379564799","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़खानी करने वाले शोहदों को घरवालों ने घेरकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा से छेड़खानी करने वाले शोहदों को घरवालों ने घेरकर पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शहर में कॉलेज और कोचिंग जाने वाली छात्राएं अक्सर शोहदों के निशाने पर रहती हैं, लेकिन एंटी रोमियो स्क्वाड कहीं नजर नहीं आता। राजेंद्रनगर, मॉडल टाउन, डीडीपुरम, रामपुर गार्डन समेत शहर के कोचिंग वाले इलाकों में शाम से ही शोहदों की आवारागर्दी शुरू हो जाती है। पुलिस भी इन इलाकों में गश्त नहीं करती। यहां छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं अक्सर सामने आती हैं। ऐसा ही एक मामला बुधवार रात सामने आया, जब एक परिवार के कुछ लोगों ने कुदेशिया फाटक पर दो शोहदों को घेरकर जमकर पीटा। उनके मुताबिक शोहदे रोजाना कोचिंग से लौटते वक्त उनकी बेटी का पीछा कर उससे छेड़खानी करते थे। शोहदों की पिटाई की एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
प्रेमनगर क्षेत्र में कुदेशिया फाटक के पास बुधवार रात बाइक सवार दो युवकों को कुछ लोगों ने रोक लिया। दोनों ने बाइक छोड़कर भागने की कोशिश भी की। थोड़ी कहासुनी के बाद दोनों की जमकर पिटाई होने लगी। मारपीट देखकर वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने बीचबचाव करने का प्रयास किया तो एक व्यक्ति ने उन्हें पूरी बात बताई। इस पर वहां इकट्ठे लोगों ने भी शोहदों को जमकर पीटा। व्यक्ति ने बताया कि दोनों शोहदे कोचिंग से लौटते वक्त उनकी बेटी का पीछा करते हैं। उस पर छींटाकशी कर छेड़छाड़ करते हैं। कई बार विरोध करने पर भी नहीं माने। परेशान होकर छात्रा ने परिजनों से शिकायत की तो परिजनों ने बुधवार रात शोहदों को घेर लिया और जमकर पीटा। हालांकि मामले में पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई है।