फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

फर्जी फाइनेंस कंपनी के जरिए ठगे 18 लाख, 11 नामजद

Tue, 08 Oct 2019 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। प्रेमनगर थाने में एसएसपी के आदेश पर फर्जी फाइनेंस कंपनी के जरिए 18 लाख से ज्यादा रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है। इसमें 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इन आरोपियों में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

राजेंद्रनगर निवासी हर्ष विजय अग्रवाल की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि इंदिरानगर निवासी सुमित खंडेलवाल 11 नवंबर, 2015 को उनके घर आए और श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी में अच्छे ब्याज का लालच देकर निवेश करने को कहा। इस पर हर्ष विजय ने अपनी पत्नी, सास और अन्य लोगों से 18.25 लाख रुपये जमा करा दिए। रकम सुमित के भरोसे उन्हीं के अकाउंट में चेक से जमा की गई। काफी दिन तक बांड देने के नाम पर सुमित टहलाते रहे। बाद में उन्होंने स्वस्थ जीवन निधि इंडिया लिमिटेड की एफडी उन्हें सौंप दी। जानकारी करने पर पता चला कि यह कंपनी फ्रॉड करके फरार हो चुकी है। सुमित ने एक प्लानिंग के तहत उन्हें फंसाया है। आरोपियों में सुमित के अलावा कंपनी के प्रबंध निदेशक अशोक मिश्रा, पूजा मिश्रा, रोहित दुबे, अनुज मिश्रा, अनूप मिश्रा, पीयूष मिश्रा, अंजू भारद्वाज, शकुल भारद्वाज, अभिषेक भारद्वाज, राघव अग्रवाल के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed