फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

गांव वालों ने मचाया सेक्स रैकेट का शोर पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच पकड़े

Sun, 06 Oct 2019 06:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। तुलाशेरपुर गांव के एक मकान में कुछ लोगों के इकट्ठा होने के बाद गांव वालों ने सेक्स रैकेट चलने की शोर मचाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। मकान भी बाहर से बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची यूपी 100 और थाना पुलिस ने मकान से दो महिलाओं समेत पांच लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने एक बैंक समूह से जुड़े होने की बात कही, लेकिन गांववाले सेक्स रैकेट चलने के आरोप पर अड़े रहे। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

इज्जतनगर क्षेत्र के गांव तुलाशेरपुर में एक मकान में कुछ लोग इकट्ठा हुए तो कुछ लोगों ने मकान का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद यूपी 100 पुलिस को वहां सेक्स रैकेट चलने की खबर दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ देख थाना पुलिस को भी बुला लिया। पुलिस वहां से दो महिलाओं और मकान मालिक समेत तीन पुरुषों को थाने ले आई। इनमें एक दंपति अपनी करीब छह माह की बेटी के साथ था। व्यक्ति बदायूं निवासी था। पूछताछ में सभी ने बैंक समूह चलाने की बात कही। बोले, रुपयों का लेनदेन करने पहुंचे थे। इंस्पेक्टर केके वर्मा ने बताया कि गांव वालों ने पुलिस को सेक्स रैकेट चलने की सूचना दी थी। मामला संदिग्ध लग रहा है। हालांकि आरोपियों से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed