{"_id":"5d99072b8ebc3e015369fd3d","slug":"crime-bareilly-news-bly3789895127","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेबाजार युवती चिल्लाई.. थप्पड़ मारकर लूट लिया फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरेबाजार युवती चिल्लाई.. थप्पड़ मारकर लूट लिया फोन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शहर के सबसे व्यस्त कुतुबखाना बाजार में जेब कतरे और चोर तो सक्रिय रहते हैं ही, अब लूट की घटनाएं भी होने लगी हैं। शनिवार दोपहर ब्यूटी पार्लर जा रही एक युवती ने सरेबाजार फोन लुटने का शोर मचाया तो आसपास के दुकानदार इकट्ठे हो गए। इनमें से एक के फोन से युवती ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। हालांकि युवती ने कोतवाली में घटना की कोई शिकायत नहीं की है।
प्रेमनगर क्षेत्र के बानखाना निवासी एक युवती कुतुबखाना चौराहे के पास स्थित मार्केट में स्थित ब्यूटी पार्लर में काम करती है। युवती के मुताबिक पार्लर जाते वक्त वह फोन पर बात कर रही थी, तभी एक युवक उसके हाथ से फोन छीनने लगा। न देने पर दो-तीन थप्पड़ जड़ दिए। फिर फोन लूटकर घंटाघर की तरफ भाग निकला। युवती को रोता देख दुकानदार इकट्ठा हुए तो उसने मामला बताया। इंस्पेक्टर गीतेश कपिल ने बताया कि ऐसी कोई शिकायत उन्हें नहीं मिली है। सूचना मिलने पर कुतुबखाना चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे थे लेकिन पीड़ित युवती नहीं मिली। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।