{"_id":"5d93b4bb8ebc3e93b774f6dc","slug":"crime-bareilly-news-bly378403133","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी प्रभारी रजऊ के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी प्रभारी रजऊ के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बिथरी चैनपुर थाने की रजऊ पुलिस चौकी के प्रभारी और सिपाहियों के खिलाफ प्रधान के घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप लगा है। प्रधान के पक्ष में एसएसपी दफ्तर आए ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर शिकायती पत्र सौंपा। मामले में बिथरी इंस्पेक्टर को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
गांव मानपुर अहियापुर के प्रधान इज्जत अली के साथ काफी संख्या में लोग एसएसपी दफ्तर आए। उन्होंने बताया कि उनकी एक शख्स से चुनावी रंजिश चल रही है। 25 सितंबर को गांव के गफ्फार ने उनके खेत में मजदूरी की तो उनके विरोधी पक्ष को बुरा लगा। उसने गफ्फार की पिटाई की। विरोधी ने पुलिस को उनके खिलाफ भी एक झूठी शिकायत दे दी। आरोप है कि इसके बाद चौकी प्रभारी सिपाहियों के साथ उनके घर आ धमके। आरोप लगाया कि उनकी गैरमौजूदगी में उनकी पत्नी को धमकाया। बच्चों से मारपीट की। कहा कि इज्जत अली को प्रधान तो क्या गांव का मेंबर भी नहीं बनने दूंगा। आरोप लगाया कि नए चौकी प्रभारी आते ही गांव की पार्टीबंदी में लिप्त हो गए हैं, इन पर कार्रवाई की जाए। एसएसपी के जन शिकायत प्रकोष्ठ से जांच के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में इंस्पेक्टर बिथरी चैनपुर ललित मोहन ने बताया कि रजऊ चौकी पर तीन दिन पहले ही नए प्रभारी आए हैं। वह एक शिकायत की जांच को प्रधान के घर गए थे। प्रधान नहीं मिले तो लौट आए। फिजूल में आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस को गांव की राजनीति में घसीटना गलत है।