{"_id":"5d910e3c8ebc3e015a22316a","slug":"crime-bareilly-news-bly3781483111","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजा के लिए गंगाजल लेकर जा रही हूं... देखा तो कच्ची शराब निकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजा के लिए गंगाजल लेकर जा रही हूं... देखा तो कच्ची शराब निकली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शहर में कच्ची शराब की तस्करी के बड़े अड्डों में एक गंगापुर में नजरों से बचने के लिए तस्करों ने अब लड़कियों की आड़ लेना शुरू कर दिया है। रविवार सुबह गंगापुर में केन में कच्ची शराब ले जाती तीन युवतियों को रोका तो दो पुलिस को देखते ही भाग खड़ी हुईं। एक युवती को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने पूछा तो उसने बताया कि केन में गंगाजल है, लेकिन चेक करने पर कच्ची शराब निकली। पुलिस ने युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
बारादरी क्षेत्र के गंगापुर में रविवार सुबह पुलिस ने भरे हुए केन ले जा रहीं तीन लड़कियों को पूछताछ के लिए रोका। पुलिस को देख उनमें से दो भाग निकली। कोन में भरे पदार्थ के बारे में पूछने पर युवती बोली- इसमें गंगाजल है, बुआ के घर पूजन के लिए लेकर जा रही हूं। सूंघने पर उसमें कच्ची शराब निकली। पूछताछ में युवती ने अपना नाम भोजीपुरा के गांव कंचनपुर निवासी पायल (21) बताया। बताय कि पिता कच्ची शराब बनाते हैं। पुलिस से बचने के लिए उसे और बहनों को करीब 150 लीटर शराब लेकर भेजा था। पायल के पास से करीब 40 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। बताया कि उसकी साथियों के पास भी इतनी ही शराब थी।
गंगापुर के कल्लू के यहां पहुंचानी थी शराब
कच्ची शराब के साथ पकड़ी गई तस्कर ने बताया कि वह गंगापुर के कल्लू के यहां शराब लेकर जा रही थी। कल्लू गंगापुर में कच्ची शराब का काम करता है। चौकी पुलिस से साठगांठ अच्छी होने के कारण पुलिस उसके काम पर हाथ नहीं डालती। अधिकारियों के दबाव में पुलिस ने इसके बाद कल्लू के घर दबिश भी दी लेकिन वह नहीं मिला।