{"_id":"5d8e75058ebc3e017a211243","slug":"crime-bareilly-news-bly3779066188","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महीने बाद एसएसपी के आदेश पर दर्ज हुई चोरी की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महीने बाद एसएसपी के आदेश पर दर्ज हुई चोरी की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मुद्रा लोन लेकर खोली कॉस्मेटिक की एक दुकान में चोरी होने के बाद दुकानदार शिकायत लेकर थाने चौकी के चक्कर लगाता रहा लेकिन उनकी रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। एसएसपी के आदेश पर दो महीने बाद शुक्रवार को इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई।
इज्जतनगर क्षेत्र के राजीव इंक्लेव निवासी प्रदीप अरोड़ा ने जनवरी में एक लाख रुपये का मुद्रा लोन लेकर कॉस्मेटिक की दुकान खोली थी। उन्होंने बताया कि 16 जुलाई की सुबह वह दुकान खोलने पहुंचे तो ताले टूटे मिले। उनके मुताबिक हजारों का कॉस्मेटिक का सामान व नकदी चोरी हो गई थी। इसके बाद वह चोरी की तहरीर लेकर थाने-चौकी के चक्कर लगाते रहे। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
साइबर ठगों ने युवक के खाते से उड़ाए रुपये
बरेली। इज्जतनगर के वीर सावरकर नगर निवासी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 25 सितंबर को उनके फोन पर खाते से 4,900 रुपये निकाले जाने का मेसेज आया। उनके मुताबिक उन्होंने किसी को न तो खाते से संबंधित कोई जानकारी दी और न ही एटीएम कार्ड किसी तो इस्तेमाल करने को दिया। बैंक में शिकायत की तो कर्मचारी ने पुलिस से शिकायत करने को बोला। विवेक की शिकायत पर थाना इज्जतनगर में मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
तस्करों ने घर से चुराई भैंस, फोन भी ले गए
बरेली। कैंट क्षेत्र के गांव कांधरपुर निवासी प्रवेंद्र डेयरी संचालक हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात वह घर के बाहर सोए थे। उनके मुताबिक देर रात करीब ढाई बजे आंख खुली तो उनकी भैंस गायब थी। आसपास देखा तो कुछ तस्कर उनकी भैंस लेकर भाग रहे थे। उन्होंने शोर मचाया तो तस्कर भैंस को मैजिक गाड़ी में लेकर भाग गए। पीछा करने पर जान से मारने की भी धमकी दी। सूचना मिलने पर यूपी 100 पुलिस भी पहुंची लेकिन तस्करों का पता नहीं लगा पाई। पीड़ित के अनुसार तस्कर उनका मोबाइल फोन भी ले गए। शिकायत पर कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी
बरेली। एक बेरोजगार युवक ने एक रेलकर्मी परिवार पर रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक रुपये लेने के बाद अचानक रेलकर्मी की मौत हो गई। फिर परिवार ने उनके रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की है। कोतवाली क्षेत्र की रेलवे नार्थ कॉलोनी निवासी दीपक पाल ने करीब एक साल पहले अपने परिचित पुताई का काम करने वाले व्यक्ति के माध्यम से एक रेलकर्मी से नौकरी के लिए बात की थी। उनके मुताबिक इसके लिए उन्होंने रेलकर्मी को करीब तीन लाख रुपये दिए थे। बताया कि 23 जुलाई को रेलकर्मी की अचानक मौत हो गई। कुछ दिन बाद वह रुपये मांगने पहुंचे तो उनकी पत्नी ने उन्हें धमकाकर भगा दिया। आरोप है कि परिवार ने उनके रुपये हड़प लिए।