फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

बड़ा बाग हनुमान मंदिर में ताले तोड़कर दानपात्र से नकदी चोरी

Sat, 28 Sep 2019 07:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 07:35 PM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। हार्टमन कॉलेज के पास स्थित बड़ा बाग हनुमान मंदिर में देर रात राम और हनुमान दरबार के ताले तोड़कर दो दानपात्रों से नकदी चोरी कर ली गई। सुबह पहुंचे सफाईकर्मी ने ताले टूटे देखे तो पुलिस को सूचना दी। शिकायत मिलने पर सीओ सिटी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। छानबीन में सीसीटीवी फुटेज में एक चोर दानपात्र का ताला तोड़ता नजर आया। मंदिर के पुजारी की शिकायत पर प्रेमनगर थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बानखाना इलाके में रहने वाले अंकित अग्रवाल हर रोज की तरह शुक्रवार सुबह भी मंदिर परिसर की सफाई करने पहुंचे थे। अंकित निशुल्क मंदिर में सेवाएं देते हैं। सुबह मंदिर में घुसते ही राम दरबार में प्रवेश का ताला टूटा देखा तो पुजारी को सूचना दी। सूचना पर मंदिर के चारों पुजारी प्रदीप पाराशरी, कुलदीप मिश्रा, अभिषेक तिवारी और श्याम मृदुल पहुंच गए। पुजारी प्रदीप पाराशरी ने बताया कि दीवार किनारे लगे नल के हत्थे से ताले तोड़े थे। फिर राम दरबार के दान पात्र और हनुमान दरबार में बाबा रामदार की मूर्ति के सामने रखे दान पात्र का ताला तोड़कर हजारों रुपये की नकदी चुरा ली। सूचना पर प्रेमनगर पुलिस के साथ सीओ सिटी अशोक कुमार पहुंचे। परिसर में लगे एक सीसीटीवी में करीब बीस वर्ष का एक युवक दानपात्र का ताला तोड़ता नजर आया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। बता दें कि मंदिर के ट्रस्ट के अध्यक्ष पूर्व वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed