फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

मुठभेड़ में दबोचा 25 हजार का इनामी बदमाश

Mon, 23 Sep 2019 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
crime
भमोरा/बरेली। भमोरा पुलिस ने शनिवार रात मुठभेड़ के बाद मुरादाबाद के 25 हजार के इनामी बदमाश आमीन को पकड़ने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक शनिवार देर रात हुई मुठभेड़ में उसके बांये पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरा बदमाश भाग निकला। आमीन पर लूट के दो मामले भमोरा थाने में दर्ज हैं। जबकि एक मुकदमा फतेहगढ़ और दूसरा कन्नौज में दर्ज है।
विज्ञापन

थाना पुलिस को शनिवार देर रात अलीगंज रम्पुरा मोड़ से राजूपुर जाने वाले रास्ते पर बदमाश होने की सूचना मिली। एसओ श्याम सिंह यादव के मुताबिक वे दरोगा विनय कुमार, विपिन कुमार मलिक और चार सिपाही लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों को आता देख रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के बायें पैर में गोली छूकर निकल गई। वह वहीं गिर गया, लेकिन दूसरा बदमाश भाग निकला। पूछताछ में पता लगा कि पकड़ा गया बदमाश मुरादाबाद के भोजपुर थाने के गांव गुलपड़ी का निवासी आमीन पुत्र इलियास था। जबकि फरार बदमाश अलीगंज थाने के गैनी गांव निवासी पप्पू था। आमीन के पास से पुलिस को 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस मिले। उसे रात में ही जिला अस्पताल लाया गया। यहां से दोपहर में कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। भागे बदमाश पप्पू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने देर रात गैनी गांव में दबिश दी, लेकिन वो नहीं मिला। एसपी देहात डॉ. संसार सिंह ने बताया कि पप्पू को जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आमीन का आगे का इलाज जेल अस्पताल में ही होगा।
विज्ञापन

पहले भी पैर से छूकर निकली पुलिस की गोली
पहले भी पुलिस इसी तरह बदमाशों के पैर में घुटने के पास गोली मारती रही है। इसमें कभी दायें और कभी बायें घुटने को पुलिस की गोली ने निशाना बनाया। 31 जून को सुभाष नगर थाना क्षेत्र के विकास उर्फ गोलू को फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस ने अपने इलाके में बांये पैर में गोली मारी। 22 जुलाई को क्राइम ब्रांच ने महेशपुरा फाटक के पास मुठभेड़ दिखाकर 50 हजार के ईनामी बदमाश मुरादाबाद के देवशरण को पकड़ा। उसके भी बांये पैर में गोली मारी गई। इन मुठभेड़ों पर खुद घायल बदमाश ही सवाल उठाते रहे हैं। हालांकि आमीन के मामले में स्थिति हटकर थी। उसने घटना के बारे में कुछ भी कहने से इंकार किया। बोला कि मैं भूखा हूं। खा पीकर ही आवाज निकलेगी। हालांकि मुठभेड़ को लेकर इलाके के लोगों में संशय की स्थिति थी। घटनास्थल के पास बने मंदिर के पुजारी पोथीराम ने किसी फायर की आवाज नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed