फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

अतिक्रमण को लेकर भिड़े फड़ और दुकान वाले

Sun, 22 Sep 2019 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। सिविल लाइंस में दुकानों के आगे फड़ लगाने का विरोध करने पर दुकानदारों और फड़ व्यापारियों में विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान ही मारपीट की नौबत आ गई। इस पर व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दीं और मामले की शिकायत लेकर निगम पहुंचे।
विज्ञापन

सिविल लाइंस स्थित गोल मार्केट में फड़ व्यापारियों और दुकानदारों के बीच अक्सर विवाद होता है लेकिन मामला वहीं रफा-दफा हो जाता है। शनिवार को कुछ व्यापारी दुकानें खोलने पहुंचे तो उनके आगे फड़ लगे मिले। इस पर उन्होंने व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना था कि फड़ लगने से ग्राहक दुकान तक नहीं पहुंचते, वाहन खड़े करने को भी जगह नहीं बचती। इससे सड़क पर वाहन खड़े होते हैं और पुलिस चालान कर देती है। फड़ वालों से व्यापारियों ने हटने को कहा तो विवाद शुरू हो गया। गालीलौज के साथ ही मारपीट की नौबत आ गई। इसके विरोध में व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं और कोतवाली जाने लगे तो फड़ वाले पीछे हट गए। इसके बाद दुकानें खुल गईं लेकिन विवाद की आशंका में व्यापारियों ने कोतवाली में तहरीर दी है। इसके बाद वे लोग नगर निगम पहुंचे और अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति सिंह को प्रार्थनापत्र देकर गोल मार्केट से अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed