{"_id":"5d81404b8ebc3e014f25d858","slug":"crime-bareilly-news-bly3766143116","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी भी समय गिरफ्तार हो सकते हैं चिन्मयानंद, हाईकोर्ट में रिपोर्ट जमा करने के बाद होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी भी समय गिरफ्तार हो सकते हैं चिन्मयानंद, हाईकोर्ट में रिपोर्ट जमा करने के बाद होगी कार्रवाई
Wed, 18 Sep 2019 02:51 AM IST
बरेली ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 02:51 AM IST
विज्ञापन
स्वामी चिन्मयानंद (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम के कोर्ट में सोमवार को छात्रा के 164 के तहत हुए कलमबंद बयान के बाद स्वामी चिन्मयानंद की गिरफ्तारी की अटकलें तेज हो गईं हैं। उनकी कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है।
विज्ञापन
बताते हैं कि सोमवार देर शाम एसआईटी की गाड़ियां मुमुक्षु आश्रम की ओर पहुंची थीं, तभी उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने की खबर आ गई और एसआईटी लौट गई।
छात्रा के कोर्ट में बयान दर्ज होने के बाद एसआईटी का नेतृत्व कर रहे आईजी नवीन अरोड़ा ने बिना किसी को भनक लगे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के कोर्ट में बैठकर छात्रा की ओर से स्वामी के खिलाफ दिए गए कलमबंद बयानों का अवलोकन किया। इसके बाद एसआईटी की अगली कार्रवाई पर सभी की नजर है।
विज्ञापन
अब यह माना जा रहा है कि कोर्ट में बयान और विवेचना अधिकारी द्वारा बयानों का अवलोकन करने के बाद स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट होना तय है और फिर इसके बाद किसी भी समय उनकी गिरफ्तारी हो सकती है।
विज्ञापन
कानून के जानकारों का कहना है कि एसआईटी इलाहाबाद हाईकोर्ट की निगरानी में काम कर रही है, लिहाजा एसआईटी अपनी रिपोर्ट 23 सितंबर को हाईकोर्ट में जमा कर सकती है। फिर इसके बाद स्वामी के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। हालांकि सोमवार देर शाम एसआईटी ने मुमुक्षु आश्रम की ओर रुख किया भी लेकिन स्वामी की तबीयत खराब होने की वजह से बिना किसी कार्रवाई के एसआईटी लौट गई।