{"_id":"5d813d098ebc3e93c6337ffc","slug":"crime-bareilly-news-bly376609333","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक पुलिस के क्रेन स्टाफ पर भी दर्ज हुई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक पुलिस के क्रेन स्टाफ पर भी दर्ज हुई एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। भाजपा नेताओं और ट्रैफिक पुलिस के क्रेन स्टाफ के बीच 12 दिन पहले पुलिस लाइन में एसपी ट्रैफिक के दफ्तर के बाहर मारपीट का मामला मंगलवार को भाजपा के संगठन मंत्री सुनील बंसल की बैठक में उठने के बाद रात को पुलिस ने इस मामले में क्रेन स्टाफ के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर ली। पहले क्रेन के हेल्पर की ओर से भाजपा नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष देवेंद्र जोशी की तहरीर पर मंगलवार रात क्रेन स्टाफ पर रिपोर्ट दर्ज हुई। इससे पहले यह मामला भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल की बैठक में यह मामला उठाया गया था। जोशी और व्यापारी नेता शोभित सक्सेना के साथ कई व्यापारी मंगलवार रात एसएसपी से मिले और उन्हें बताया कि जोशी की शिकायत पर एसपी सिटी ने उन लोगों के बयान दर्ज किए थे। उन्होंने उन्हें सबूत सौंपे थे, लेकिन फिर भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। एसएसपी ने एसपी सिटी से बात की और फिर रिपोर्ट लिखने के निर्देश दे दिए। जोशी ने रिपोर्ट में लिखाया है कि पांच सितंबर को वह प्रभा सिनेमा के पास बैंक में अपने पिता की पेंशन निकलवाने गए थे। सड़क किनारे कार खड़ी करके अपने स्टाफ को वहां छोड़ ए थे। इस बीच बिना एनाउंस किए उनकी कार को उठाने को कोशिश की गई। क्रेन संचालक पक्ष से उनकी कहासुनी हो गई।
वे अपने संगठन के लोगों के साथ क्रेन संचालक की शिकायत करने एसपी ट्रैफिक के दफ्तर पहुंचे। जब वे लोग बाहर निकलने लगे तो क्रेन संचालक अपने साथियों के साथ लाठियां लेकर आ गया और मारपीट करने लगा। उन्होंने उसके हाथ पकड़कर खुद को बचाने की कोशिश की तो उन्हीं पर आरोप लगा दिया गया। एसपी ट्रैफिक ने खुद उन्हें बचाने की कोशिश की और उस वक्त समझौता भी कराने की कोशिश की। जोशी की ओर से क्रेन संचालक महाराज, उसके साथी राम बहादुर व एक अन्य पर रिपोर्ट मारपीट और जान से मारने की धाराओं में रिपोर्ट कराई गई है। बता दें कि पहले राम बहादुर की ओर से जोशी व अन्य नेताओं के खिलाफ कोतवाली में ऐसी ही रिपोर्ट कराई गई है। कोतवाल गीतेश कपिल ने बताया कि दोनों मामलों में निष्पक्ष विवेचना के बाद कार्रवाई की जाएगी।