{"_id":"5d813cf18ebc3e93be6339a2","slug":"crime-bareilly-news-bly376547838","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसिड अटैक साबित नहीं हुआ तो पकड़कर छोड़ा देवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसिड अटैक साबित नहीं हुआ तो पकड़कर छोड़ा देवर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। संपत्ति विवाद के चलते कहासुनी होेने पर भाभी पर तेजाब फेंकने वाले देवर को किला पुलिस ने मंगलवार शाम पकड़ लिया। देर रात डॉक्टर ने तेजाबी हमला न होने की लिखित रिपोर्ट दी तो आरोपी को छोड़ दिया गया। किला इंस्पेक्टर डीसी शर्मा ने बताया कि चोट का सही इलाज न होने की वजह से मामला बिगड़ा था। इसी को तेजाब बताकर प्रचारित कर दिया गया।
किला क्षेत्र के मलूकपुर निवासी अजीत कुमार की पत्नी किरन देवी पर 11 सितंबर की रात उनके देवर संजीव ने हमला कर दिया था। अजीत ने आरोप लगाया है कि संजीव ने आभूषण बनाने में इस्तेमाल किया जाने वाला तेजाब मग में भरकर अपनी भाभी किरन पर फेंका था। इसके उनके सिर का बायां हिस्सा जल गया था। पांच दिन तक घर पर ही इलाज कराने के बाद अजीत सोमवार को हालत बिगड़ने पर किरन को जिला अस्पताल लाए थे। यहां से सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी अस्पताल पहुंची थी। छोटे भाई संजीव और उसकी पत्नी मिनी पर अजीत ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।