{"_id":"5d813cf58ebc3e01656e84fe","slug":"crime-bareilly-news-bly376535117","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनाम का झांसा देकर रकम मांग रहे ठग, इनकार पर दे रहे धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनाम का झांसा देकर रकम मांग रहे ठग, इनकार पर दे रहे धमकी
विज्ञापन
बरेली। फोन पर लाखों का इनाम मिलने की बात सुनकर लालच में ठगी का शिकार होने वाले लोग अब सतर्क हो गए हैं। ऐसे ही एक मामले में एक व्यक्ति ने फोन पर इनाम की बात सुनकर फोन काटा तो ठग उन्हें अलग-अलग नंबरों से फोन कर धमकाने लगे। पीड़ित ने बारादरी थाने में मामले की तहरीर सौंपी है।
बारादरी क्षेत्र के हजियापुर निवासी हसन रजा निजी कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि 14 सितंबर को एक अंजान व्यक्ति ने उन्हें फोन कर बोला की मोबाइल कंपनी की तरफ से उनका 25 लाख का इनाम निकला है। इसके लिए उन्हें नौ हजार रुपये पेटीएम से भेजने की भी बात कही। हसन ने ठगी का आशंका जताते हुए रुपये भेजने की बात टाल दी। आरोप है कि रुपये भेजने से इनकार करने पर ठग उन्हें अलग-अलग नंबरों से फोन कर धमकाने लगे।