{"_id":"5d7febf28ebc3e013a3e38b5","slug":"crime-bareilly-news-bly376435857","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहरीर लेकर थाने पहुंचे पीड़ितों को पुलिस ने भी टहलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहरीर लेकर थाने पहुंचे पीड़ितों को पुलिस ने भी टहलाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सांसद धर्मेंद्र कश्यप के कैंप कार्यालय में रविवार सुबह दो गुटों में हुई मारपीट के मामले में सोमवार को पीड़ित पक्ष शिकायत करने कैंट थाने पहुंचा लेकिन पुलिस ने उन्हें टहला दिया। पीड़ित के मुताबिक पुलिस ने उनकी तहरीर तक नहीं ली। मठ लक्ष्मीपुर में मंदिर की जमीन को लेकर हुए विवाद के निस्तारण के लिए दोनों पक्ष सांसद के कार्यालय पहुंचे थे।
इज्जतनगर के मठ लक्ष्मीपुर स्थित एक मंदिर की जमीन पर स्वामित्व के लिए दो गुटों में 14 सितंबर को जमकर लाठी-डंडे चले थे और पथराव हुआ था। रविवार को दोनों पक्ष निस्तारण के लिए सांसद धर्मेंद्र कश्यप के कांधरपुर स्थित कार्यालय पहुंचे थे। यहां एक पक्ष ने दूसरे पर हमला कर दिया था। हमले की सूचना के बावजूद पुलिस देरी से पहुंची थी। फिर घटना को नकार दिया था। सोमवार को पीड़ित पक्ष के झुन्नालाल तहरीर लेकर कैंट थाने पहुंचा तो उन्हें वहां से भी टहला दिया गया। पुलिस ने मामला इज्जतनगर का बताकर पीड़ितों को भगा दिया।। उनकी तहरीर तक पुलिस ने नहीं ली। पीड़ितों ने अब पुलिस अधिकारियों से शिकायत करने की बात की है। इंस्पेक्टर अवनीश यादव ने बताया कि कोई पीड़ित थाने में एसी शिकायत लेकर नहीं आया। शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।