{"_id":"5d780c258ebc3e01622a15c8","slug":"crime-bareilly-news-bly375683573","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल सील करने की धमकी देकर वसूले रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल सील करने की धमकी देकर वसूले रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। भोजीपुरा में ठग ने खुद को सीएमओ ऑफिस का जांच अधिकारी बताकर मेडिकल स्टोर सील करने की धमकी देकर संचालक से 12 हजार रुपये वसूल लिए। मेडिकल स्टोर संचालक की शिकायत पर सीएमओ ने एसएसपी को पत्र लिखकर ठग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने को कहा है।
पिछले दिनों अशरफ अली नाम का एक व्यक्ति बाइक से भोजीपुरा स्थित मेडिकल स्टोर पर पहुंचा। खुद को सीएमओ ऑफिस का कर्मचारी बताकर उसने तमाम खामियां बताकर मेडिकल स्टोर सील करने की धमकी दी। इससे डरे मेडिकल स्टोर संचालक ने उसे 12 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद युवक का बाइक नंबर, मोबाइल नंबर और नाम बताते हुए सीएमओ ऑफिस में शिकायत की। जांच में वह व्यक्ति फर्जी पाया गया। इस पर सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ला ने एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय को पत्र लिखकर अशरफ अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने को कहा है।