{"_id":"5d7560148ebc3e01740f522a","slug":"crime-bareilly-news-bly375450990","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में पगधार लगा रहे युवक को दबंगों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में पगधार लगा रहे युवक को दबंगों ने पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगंज। थाना क्षेत्र के गांव खैलम में रविवार देर शाम एक पक्ष के दो युवकों को दूसरे पक्ष के लोगों ने पीट दिया। छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। मामला दो समुदायों का होने की वजह से गांव में तनाव का माहौल भी बन गया।
खैलम गांव में रविवार देर शाम गांव के कई युवक गांव के चारो ओर पगधार लगा रहे थे। इनमें बाबू, धर्मपाल पुत्रगण नत्थूलाल भी शामिल थे। आरोप है कि गांव के दबंग बाबू, अशरफ, मुल्ला जी, तौफीक, कामिल और जान मोहम्मद ने इनको घेर लिया। दोनों से धक्का-मुक्की के साथ मारपीट भी कर दी। इस दौरान पगधार लगा रहे दूसरे ग्रामीण वहां से जान बचाकर भागे। देर रात बाबू और धर्मपाल ने थाने पहुंच कर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। एसपी देहात डॉ. संसार सिंह ने बताया कि मारपीट का मामला है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। गांव में तनाव जैसी कोई बात नहीं है।