{"_id":"5d7560ac8ebc3e018167191f","slug":"crime-bareilly-news-bly375423188","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरौली में दो किलो अफीम के साथ छात्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरौली में दो किलो अफीम के साथ छात्र गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सिरौली पुलिस ने दो किलो अफीम के साथ बीए के छात्र को गिरफ्तार कर लिया। एसपी देहात ने पुलिस लाइन में इसका खुलासा किया। आरोपी ने बताया कि झारखंड से अफीम लाकर मुरादाबाद व अन्य शहरों में सप्लाई करता था।
एसपी देहात डॉ. संसार सिंह ने बताया कि सिरौली इंस्पेक्टर संजय गर्ग ने एक सूचना पर कस्बा सिरौली में रविवार सुबह हरिबाबा मंदिर स्कूल के गेट के पास खड़े एक युवक को हिरासत में ले लिया। पता लगा कि उसके पास पॉलिथीन में लिपटी करीब दो किलो अफीम बरामद की गई। युवक अंजनि गांव निवासी ललित मोहन था जो एक स्थानीय डिग्री कॉलेज में बीए का छात्र निकला। उसने बताया कि वह झारखंड और मध्यप्रदेश से अफीम खरीदकर उसे मुरादाबाद व आसपास के दूसरे जिलों में बेचता है। इससे उसे काफी मुनाफा हो जाता है। ललितमोहन ने बताया कि उसके पिता के दोनों पैर खराब हैं फिर भी परिवार पालने के लिए उन्हें खेतों में मजदूरी करनी पड़ती है। बहन की शादी के लिए रुपये नहीं थे, इसलिए उसने अपने भविष्य को दांव पर रखकर ये काम किया था। उसने तौबा की कि जेल से छूटकर कभी भी गलत धंधा नहीं करेगा।