{"_id":"5d7560ab8ebc3e93cc43ee3d","slug":"crime-bareilly-news-bly375370919","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉश इलाकों में मोबाइल फोन और चेन लूटता था बीएससी का छात्र, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉश इलाकों में मोबाइल फोन और चेन लूटता था बीएससी का छात्र, गिरफ्तार
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। शहर के पॉश इलाकों में महिलाओं से चेन व मोबाइल फोन लूट की वारदात करने वाले एक लुटेरे गैंग के सरगना बीएससी के छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। छानबीन में उसके पास से 11 मोबाइल भी बरामद हुए। पूछताछ में लुटेरे छात्र ने बताया कि जेल में बंद साथी की जमानत के रुपयों के इंतजाम के लिए लूटे हुए मोबाइल बेचने जा रहा था। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर रविवार को उसे जेल भेज दिया गया।
राजेंद्रनगर, प्रेमनगर, डीडीपुरम जैसे पॉश इलाकों में बाइक सवार बदमाश लगातार चेन व मोबाइल लूट की घटनाएं कर रहे हैं। पुलिस भी अभी तक इन्हें पकड़ने में नाकाम रही है। इन्हीं लुटेरों के गैंग में से एक के सरगना को किला पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया बदमाश रजऊ स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज में बीएससी फाइनल का छात्र प्रेमनगर के बानखाना निवासी दीपक है। पुलिस के मुताबिक लूटे गए मोबाइल बेचने जाते वक्त उस पकड़ लिया गया। पूछताछ में लुटेरे छात्र ने बताया कि गैंग में उसके अलावा बारादरी के सैलानी निवासी अजमेरी और अभिषेक भी हैं। अभिषेक को कुछ दिन पहले पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया था। उसकी जमानत के लिए रुपये जुटाने को वह मोबाइल बेचने जा रहा था। दीपक से मिली जानकारी से पुलिस अब उसके अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है।
नहीं थम रहीं घटनाएं, पीड़ितों को टहला रही पुलिस
शहर में चेन व मोबाइल लूट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। पुलिस इन बाइक सवार बदमाशों को पकड़ने में नाकाम है। इसके चलते पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए पीड़ितों को जांच के नाम पर टहलाती रहती है। उनकी रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की जाती है। पिछले ही दिनों में डीडीपुरम, राजेंद्रनगर, बैरियर वन क्षेत्र में शहीद गेट के पास व अन्य तमाम जगह हुई लूट की घटनाएं अभी तक दर्ज नहीं की गई हैं। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ भी पिछले कुछ ही दिनों में कई मोबाइल लूट की घटनाएं हो चुकी हैं।