{"_id":"5d7401178ebc3e01390a70cc","slug":"crime-bareilly-news-bly3752621160","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपत्ति के लिए मां के पीछे तमंचा लेकर दौड़ा बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपत्ति के लिए मां के पीछे तमंचा लेकर दौड़ा बेटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बेटे की हरकतों से परेशान होकर एक महिला ने उसे संपत्ति से बेदखल कर दिया तो वह झगड़ा करते हुए उन्हें धमकाने लगा। अकसर विवाद होने के चलते मां ने बेटे के घर आने पर रोक लगा दी। इसके बावजूद शुक्रवार रात बेटा नशे में घर पहुंचा। बेटे को रोका तो वो तमंचा लेकर मां की तरफ दौड़ पड़ा। हालांकि महिला की तरफ से कोई तहरीर न मिलने पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
इज्जतनगर क्षेत्र निवासी एक महिला घरों में काम करके अपने परिवार का पालन पोषण करती है। पंचर की दुकान चलाने वाले पति को कुछ समय पहले लकवा हो जाने के कारण घर-परिवार की जिम्मेदारी भी उन्हीं के कंधों पर है। उन्होंने बताया कि बड़ा बेटा गलत संगत में पड़कर गैरकानूनी काम करने लगा है। जिसके चलते उसके खिलाफ कई रिपोर्ट भी दर्ज हैं। पुलिस भी अकसर घर पहुंचकर परेशान करती है। बताया कि बेटे से परेशान होकर उन्होंने कुछ दिन पहले उसे संपत्ति से बेदखल कर दिया था। शुक्रवार रात बेटा नशे में घर पहुंचा तो उन्होंने उसे घर में आने से रोक दिया। काफी देर नोकझोंक के बाद उसने अचानक तमंचा निकाल लिया और उनकी तरफ दौड़ पड़ा। शोर सुनकर पहुंचे मोहल्ले वालों ने उसे पकड़ा और पुलिस को सूचना दी। लेकिन तहरीर न मिलने पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया। मोहल्ले वालों ने बताया कि वह हिस्ट्रीशीटर है।