फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

भरे बाजार से बदमाशों ने छात्र को किया अगवा, मौका पाकर कूद भागा

Sat, 07 Sep 2019 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। हार्टमन पुलिया पर लगे पिता के चाट के ठेले से घर लौट रहे एक छात्र का बृहस्पतिवार शाम तीन बदमाशों ने चाकू के दम पर भरे बाजार से अपहरण कर लिया। छात्र को दूसरी वैन में शिफ्ट करने की जुगत में लगे बदमाशों को चकमा देकर छात्र श्मशान भूमि क्रॉसिंग के पास वैन से कूदकर भाग निकला। पास ही बहन के घर पहुंचकर उसने घटना बताई। हालांकि परिजनों घटना की तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

प्रेमनगर क्षेत्र के शक्तिपुरम निवासी राम बहादुर बड़े बेटे आकाश के साथ हार्टमन पुलिया पर चाट का ठेला लगाते हैं। बताया की बृहस्पतिवार शाम ठेला लगाने के बाद साथ में आया उनका छोटा बेटा कक्षा पांच का छात्र आदर्श (10) घर लौट गया था। शाम को उसे मदद को बुलाने के लिए घर फोन किया तो पत्नी ने उसके घर न पहुंचने की बात बताई। इसके बाद पूरा परिवार आदर्श को ढूंढने में लग गया। उनके मुताबिक कुछ देर बाद सिटी स्टेशन के पास रहने वाली उनकी विवाहित बेटी किरन ने आदर्श के वहां होने की सूचना दी। पूरा परिवार वहां उसे लेने पहुंच गया। आदर्श ने बताया कि ठेले से कुछ ही दूर तीन बदमाशों ने चाकू के दम पर मुंह पकड़कर उसे वैन में बैठा लिया। मुंह में कपड़ा ठूंसकर चीखने पर मारने की धमकी देने लगे। फिर मिनी बाईपास होते हुए चौपुला रोड पर की तरफ ले जाने लगे। बताया कि श्मशान भूमि पर दोनों बदमाश फोन पर बात करने के लिए उतरे। फोन पर किसी से एक बच्चे उठा लेने की बात कर रहे थे और उसे ले जाने के लिए दूसरी वैन की मांग भी की। इसी बीच वह वैन का दरवाजा खोलकर भाग निकला और बहन के घर जा पहुंचा। बदमाशों ने पीछा करने की भी कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed