फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Student and Chinmayananda episode is also being seen as a political weapon

राजनीतिक हथियार के तौर पर भी देखा जा रहा है छात्रा और चिन्मयानंद प्रकरण

Fri, 30 Aug 2019 02:33 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 30 Aug 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
Student and Chinmayananda episode is also being seen as a political weapon
स्वामी चिन्मयानंद - फोटो : सोशल मीडिया

छात्रा और पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद प्रकरण को स्वामी के खिलाफ राजनीतिक हथियार के तौर पर भी देखा जा रहा है। सोशल मीडिया में बुधवार को राज्यसभा के लिए गोलबंदी की चर्चा रही।

विज्ञापन


चिन्मयानंद ने इस बारे में अपने समर्थकों को जवाब भी दिए। माना जा रहा है कि स्वामी के राज्यसभा पहुंचने के रास्ता रोकने के लिए उनको प्री प्लान बदनाम किया जा रहा है। देश के कई राज्यों में राज्यसभा की कुछ सीटें रिक्त होने वाली हैं।
विज्ञापन


चिन्मयानंद की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के बढ़े नेताओं से नजदीकी किसी से छिपी नहीं है। संबंधों और अपने राजनीतिक कद का फायदा उठाते हुए चिन्मयानंद राज्यभा जाने की गोलबंदी में लगे थे। वहीं उनका विरोधी खेमा रास्ता काटने में जुटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को चिन्मयानंद ने फेसबुक पर अपना प्रोफाइल फोटो बदलने के साथ अपने समर्थकों को राज्यसभा को लेकर किए सवालों के जवाब भी दिए। इस दौरान उन्होंने एक समर्थक से यह भी कहा है कि ऐसे मामलों से उनके और योगी के संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ने वाला।

अजय तिवारी नाम के एक समर्थक ने चिन्मयानंद से पूछा कि क्या इस घटनाक्रम का संबंध राज्यसभा की खाली सीटों पर होने वाले चुनाव से तो नहीं है। जब से योगी सीएम बने हैं एक प्रभावशाली गुट लगातार उन्हें उनसे दूर करने की कोशिश कर रहा है।


इस पर चिन्मयानंद कहा है कि नहीं तिवारी जी मेरे संबंधों पर कोई प्रभाव तो नहीं पड़ता है लेकिन योगी की निष्कलंक छवि को नुकसान पहुंचाने का उद्वेश्य हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed