{"_id":"5d6827bc8ebc3e93d228e915","slug":"crime-bareilly-news-bly374157872","type":"story","status":"publish","title_hn":"कप्तान साहब.. छात्रा को सामने कब लाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कप्तान साहब.. छात्रा को सामने कब लाएंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। अगवा छात्रा की बरामदगी का सभी को इंतजार है। चर्चा तो यह भी है कि छात्रा को पुलिस ने ढूंढ लिया है। वह पुलिस अभिरक्षा में है। किन्हीं कारणों से अभी उसे सामने नहीं लाया जा रहा है। हालांकि एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी इससे इंकार कर रहे हैं।
छात्रा के पिता की मानें तो रक्षा बंधन पर वह घर आई थी। उसने अपने साथ अनहोनी की आशंका जताई थी। यह भी कहा था कि अगर लगातार दो दिन उसका मोबाइल ऑफ रहे तो समझना कि उसके साथ अनहोनी हो गई। 23 अगस्त को उसका मोबाइल ऑफ हो गया। स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद से ही पुलिस छात्रा को तलाशने में जुटी है। इसमें तीन टीमें लगी हुई हैं। दिल्ली के द्वरिका इलाके से छात्रा की बरामदगी की चर्चाएं बृहस्पतिवार को दिन भर लोगों की जुबां पर रहीं। इतना ही नहीं पुलिस से लेकर अभिसूचना इकाई तक इसको लेकर चर्चा होती रही। सूत्रों के अनुसार पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, इसीलिए अभी उसे सामने नहीं लाया जा रहा है। इस संबंध में बात करने पर एसपी सिटी ने छात्रा की बरामदगी से इंकार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस की चार टीमें जुटी हुई हैं। उसे जल्द बरामद कर लिया जाएगा।
शाहजहांपुर। एलएलएम छात्रा के अपहरण मामले में आरोपी पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद भी फेसबुक पर प्रकट हो गए। इससे पहले उन्होंने 12 अगस्त को ईद की शुभकामनाएं दी थीं। बृहस्पतिवार को सुबह करीब 10 बजे स्वामी चिन्मयानंद ने अपना फेसबुक प्रोफाइल फोटो बदल दिया। इससे पहले नौ मई को फोटो बदला गया था। ताजा अपडेट फोटो में स्वामी काफी रिलेक्श नजर आ रहे हैं। छात्रा की बरामदगी की चर्चाओं के बीच स्वामी के फेसबुक पर प्रकट होने को लेकर भी बातें की जा रही हैं।