फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

पुलिस तो देर रात ही ‘खाएगी-पिएगी’... चिकन प्वाइंट पर हंगामा

Fri, 30 Aug 2019 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 02:47 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। दुकान बंद होने के बाद राजेंद्र नगर में एक चिकन प्वाइंट पहुंचे दो सिपाहियों ने आर्डर न लेने पर जमकर हंगामा किया। दुकानदार से धक्कामुक्की-गालीगलौज भी की। व्यापारी ने बृहस्पतिवार को एसएसपी से शिकायत करने के साथ ही ट्विटर पर भी मामला उजागर किया है।
विज्ञापन

प्रेमनगर क्षेत्र में त्रिवटी नाथ मंदिर के पास बीडीए कालोनी निवासी रॉबिन जायसवाल ने करीब एक हफ्ता पहले राजेंद्रनगर में सरकार चिकन प्वाइंट नाम से दुकान खोली है। उनके मुताबिक बुधवार रात दुकान बंद करने के समय दो सिपाही वहां पहुंचे और चिकन बनाने को कहा। दुकान बंद होने की बात की तो धक्का दिया और गाली गलौज करने लगे। बताया कि दोनों ने दुकान बंद कराने की धमकी दी। सिपाहियों ने व्यापारी को दस बजे के बाद दुकान खुली मिलने पर जेल भिजवाने की चेतावनी दी। आरोप है कि सिपाहियों ने उनसे हफ्ता बांधने की भी बात कही। दुकान पर काम करने वाले उनका वीडियो बनाने लगे तो उन्होंने थाने में फोन किया और दुकानदार पर दबाव बनाने की कोशिश की। इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि सिपाही चेकिंग के दौरान वहां मौजूद लोगों का वीडियो बना रहे थे। इस पर दुकानदार विरोध करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed