{"_id":"5d6838b48ebc3e01390a6709","slug":"crime-bareilly-news-bly374086980","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानों ने रोडवेज कंडक्टर को नशा सुंघाकर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरखुरानों ने रोडवेज कंडक्टर को नशा सुंघाकर लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली-दिल्ली रूट पर चलने वाली रोडवेज बसों में जहरखुरानी गैंग सक्रिय है। मुसाफिर आए दिन इनका शिकार हो रहे हैं। इस बार रोडवेज बस का कंडक्टर ही जहरखुरानी गैंग का शिकार हो गया। बुधवार रात दिल्ली पहुंचे ड्राइवर ने कंडक्टर को बस में बेसुध देखा तो विभाग को सूचना दी। यहां लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लुटेरे सवारियों के टिकट के रुपये उड़ा ले गए।
फरीदपुर के रहने वाले मोहम्मद सलीम रोडवेज में कंडक्टर हैं। सलीम बुधवार शाम ड्राइवर मीरगंज के गांव करनपुर निवासी उमेंद्र सिंह के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। उमेंद्र के मुताबिक रात में वह आनंद बिहार बस स्टैंड पहुंचे। सलीम को सीट पर बेसुध पड़ा देखा तो घबरा गए। उन्हें सलीम के मुंह पर पानी की छींटे मारकर थोड़ा होश में आने पर विभाग को सूचना दी। इसके बाद वह खाली बस लेकर ही दिल्ली से लौट पड़े। देर रात यहां लाकर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सलीम के मुताबिक बराबर में बैठे एक व्यक्ति ने उन्हें कुछ सुंघा दिया था। बताया कि उनके बैग से टिकट के करीब छह हजार रुपये गायब थे।