फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

किला इंस्पेक्टर ने जाम लगाए टेंपो खदेड़े, एक ड्राइवर चोटिल

Fri, 30 Aug 2019 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 02:45 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। सिटी स्टेशन के सामने जाम लगाए टेंपो वालों को किला इंस्पेक्टर ने खदेड़ा तो एक टेंपो ड्राइवर के हाथ में चोट लग गई। टेंपो ड्राइवर ने शोर मचाया तो पुलिस उसे थाने ले गई और कुछ देर बाद छोड़ दिया। उसके पिता ने एसएसपी को पत्र देकर शिकायत की कि पुलिस ठेले वालों से तो पैसे लेती है और टेंपो वालों को पीटती है। एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर सिटी स्टेशन गेट के सामने भीषण जाम लगा था। इनमें कई टेंपो वाले गेट घेरे खड़े थे और मुसाफिरों को चढ़ा-उतार रहे थे। किला इंस्पेक्टर डीसी शर्मा गाड़ी में इधर से रुक गए और डंडा लेकर खुद जाम खुलवाने लगे। उन्होंने कुछ टेंपो हटवा दिए तो कई टेंपो लेकर ड्राइवर भाग निकले। सनौआ निवासी नईम भी अपना टेंपो लेकर यहां यात्री उतार रहा था। आरोप है कि इंस्पेक्टर ने जो डंडा मारा वो नईम के हाथ में लगा और इससे उसके हाथ की नस फट गई। विरोध किया और यूनियन को बुलाने की चेतावनी दी तो पुलिस उसे गाड़ी में डालकर थाने ले गई। उसके पिता नसीम व परिवार के लोगों ने एसएसपी दफ्तर आकर शिकायत की। उन्होंने इंस्पेक्टर पर बेटे को अकारण पीटकर थाने ले जाने का भी आरोप लगाया। इंस्पेक्टर शर्मा ने बताया कि जाम लगा रहे टेंपो हटवाए थे। नईम के हाथ में टेंपो की ही कील लग गई जिसके बारे में उसने खुद अपने पिता को बताया था। उसने माफी मांगी तो उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed