फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष को पीटा, दोस्त समेत घायल

Thu, 29 Aug 2019 03:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 03:23 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। रुहेलखंड यूनीवर्सिटी के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुनील यादव और उनके दोस्त को चार-पांच लोगों ने मिलकर पीट दिया। इसमें यह दोनों घायल हो गए। दूसरे पक्ष ने भी हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों ओर से एनसीआर दर्ज की है।
विज्ञापन

पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुनील यादव बुधवार शाम के वक्त अपने दोस्त लालजीत के साथ सैटेलाइट के पास स्थित अपने प्लॉट पर बैठे थे। इसी दौरान दो लोग वहां पहुंचे और रघुशंका करने लगे। सुनील ने विरोध किया इस पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। दूसरे पक्ष के लोगों ने अपने तीन-चार साथियों को बुला लिया और सुनील यादव, उनके दोस्त लालजीत को मारपीट कर जख्मी कर दिया। घायल सुनील ने बारादरी थाने में तहरीर दी। उनकी तहरीर पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली। देर शाम दूसरे पक्ष की ओर से भी एनसीआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed