फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

हर ओर बच्चा चोर का शोर, फरीदपुर में एक को पीटा, भोजीपुरा में पकड़ी दिल्ली पुलिस टीम

Thu, 29 Aug 2019 03:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 03:26 AM IST
विज्ञापन
crime

विज्ञापन
बरेली। बच्चा चोर को लेकर भीड़ हिंसा का मामला गरमाया हुआ है। मंगलवार रात फरीदपुर में शाहजहांपुर के एक व्यक्ति को भीड़ ने बच्चा चोर समझकर पीट दिया। उसे पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया, बाद में परिवार आकर उसे ले गया। इससे एक दिन पहले भी फरीदपुर प्रतापगढ़ के एक अधेड़ को बच्चा चोर समझकर लोगों ने जमकर पीटा था। पुलिस उसे बचाकर थाने लाई थी। बाद में उसके मानसिक मंदित होने की बात पता चली थी। भोजीपुरा के कुढ़ा गांव में घूम रहे कुछ लोगों को बच्चा चोर के शक में पकड़ा गया, पता लगा कि ये दिल्ली पुलिस की टीम है। बरेली जोन में करीब दस घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें से किसी में भी पिटने वाले बच्चा चोर नहीं थे। एडीजी और एसएसपी ने इस पर सभी थानों को निर्देश और वीडियो बाइट के जरिये बयान जारी किए हैं कि भीड़ किसी भी हालत में कानून हाथ में न ले, बच्चा चोर का शक होने पर उसे बैठा लें या पुलिस को सूचना दें।

पिटते-पिटते बची दिल्ली पुलिस की टीम
भोजीपुरा। भूड़ा गांव की रानी पत्नी शानू का नाम दिल्ली के वेलकम थाने में दर्ज दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में शामिल है। बुधवार को वेलकम थाने के एएसआई खुर्शीद अली दो सिपाहियों के साथ सादा कपड़ों में समन तामील कराने आए थे। समन तामील कराकर निकले भूड़ा के ग्रामीणों ने उनकी गाड़ी घेर ली और बच्चा चोर के शक में बंधक बनाने की कोशिश की। पूरे गांव में बच्चा चोर पकड़े जाने का हल्ला मच गई। सैकड़ों की तादाद में ग्रामीणों ने टीम को घेर लिया। इस बीच किसी ने भोजीपुरा पुलिस को सूचना दे दी तो वह आननफानन मौके पर पहुंच गई। एएसआई खुर्शीद अली ने भोजीपुरा पुलिस को अपना परिचय पत्र दिखाया। इसके बाद पुलिस भीड़ से बचाकर उन्हें थाने ले आई और छानबीन के बाद छोड़ दिया। गनीमत रही कि भोेजीपुरा पुलिस समय पर पहुंच गई वरना किसी भी अप्रिय घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था।
विज्ञापन


सिख युवक को समझ लिया बच्चा चोर, बेरहमी से पीटा
फरीदपुर। कस्बे में बच्चा चोर समझकर एक सिख युवक की मोहल्ले वालों ने जमकर पिटाई कर दी। इससे वह बेहोश हो गया और बरेली में भर्ती कराया गया। पुलिस वालों ने पीटने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब के अमृतसर निवासी बलवंत कपड़ा फैक्टरी में काम करते हैं। उनका बेटा जोगा सिंह पंजाब में दुर्घटना में घायल हो गया था। सही न होने पर लोगों ने बताया कि बंडा थाना क्षेत्र के गांव भगवतीपुर में प्रसाद चढ़ाएंगे तो बेटा ठीक हो जाएगा। बलवंत प्रसाद चढ़ाने के बाद मंगलवार दोपहर ढाई बजे शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन में बैठकर पंजाब जा रहे थे। पितांबरपुर स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो उतरकर रेलवे फाटक की तरफ चले गए। आरोप है कि वहां वह मोहल्ला लाइनपार निवासी 21 वर्षीय अनिल गुप्ता का हाथ पकड़कर खींचने लगे। मोहल्ले के ओमकार गुप्ता, दुष्यंत सिंह, शिवम सिंह, आशीष, पवन वर्मा आदि ने बलवंत की चोर समझकर पिटाई कर दी, इससे वह बुरी तरह बेहोश हो गए। लोग बच्चा चोर बताते हुए खींचते हुए उन्हें एक ओर ले जाने लगे। तभी कस्बा इंचार्ज रामकिशन मौके पर पहुंच गए और उन्होंने भीड़ से बलवंत को छुड़ाया और थाने लेकर पहुंच गए। वहां से सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां से बरेली रेफर कर दिया गया। पुलिस ने रामकिशन, अंकित समेत छह लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज करने के बाद तीन लोगों हिरासत में भी लिया। अंकित गुप्ता की तरफ से एक तहरीर दी गई।

बरेली जोन में दस से ज्यादा मामले
- बच्चा चोरी की घटनाओं के बाद एडीजी जोन ने पूरे जोन में इस तरह की घटनाओं के आंकड़े एकत्र कराए हैं। इनमें करीब दस से ज्यादा संख्या आ रही है। मंगलवार को संभल के चंदौसी में दो बाइक पर पेट दर्द से कराहते भतीजे को लेकर जा रहे चाचाओं को भीड़ ने इस कदर पीटा कि एक की मौत हो गई। एडीजी ने इस तरह की घटनाएं रोकने के निर्देश सभी एसपी को दिए हैं।



एसएसपी बोले- कानून न हाथ में लिया तो जेल जाओगे
- एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने एक प्रेसनोट जारी करके बच्चा चोरी के मामलों में हो रही हिंसा को लेकर लोगों से अपील की है। कहा है कि भीड़ लोगों को बच्चा चोर समझकर मार रही है और जिन लोगों पर हमला हो रहा है उनमें से किसी में पिटने वाले बच्चा चोर नहीं निकले हैं। बच्चा चोर आने की एक अफवाह बुरी तरह फैली हुई है जिसके बाद लोग बिना किसी जांच पड़ताल हमले कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि इस तरह कानून हाथ में न लें। अगर किसी व्यक्ति पर शक भी है तो उसे रोककर जानकारी कर लें। जरूरत पर तत्काल पुलिस को सूचना दें पर इस तरह हमला न करें। ऐसा करने पर हमलावरों के ही खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed