{"_id":"5d66f6968ebc3e01542f604d","slug":"crime-bareilly-news-bly373942113","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की चेन छीनने की कोशिश तो दूसरी का बैग लेकर भागा उच्चका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की चेन छीनने की कोशिश तो दूसरी का बैग लेकर भागा उच्चका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जंक्शन पर अराजकतत्वों को जमावड़ा है। इनके निशाने पर सबसे अधिक महिलाएं हैं। एक तो उनके साथ घटनाएं हो रही हैं उस पर शिकायत पर सुनवाई भी नहीं हो रही है। यही कारण है कि महिलाएं अब शिकायत करने से भी कतरा रही हैं। बुधवार सुबह जंक्शन पर एक महिला का उच्चका बैग लेकर भाग गया तो मंगलवार रात दूसरी महिला से चेन छिनैती की कोशिश की गई। महिलाओं ने आरपीएफ हेल्प लाइन 182 पर शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। एक महिला ने जीआरपी जंक्शन थाने में तहरीर दी है।
बुधवार को बदायूं रोड के पटेल विहार की रेल कर्मी की पत्नी कृष्णा देवी इलाहाबाद-हरिद्वार एक्सप्रेस से हरिद्वार के जाने के लिए जंक्शन पहुंचीं। सुबह 9:45 बजे ट्रेन प्लेटफॉर्म दो पर आई। वह स्लीपर कोच में बैठी थीं। ट्रेन चलने पर एक उचक्का कोच में चढ़ा और उनका बैग लेकर भाग गया। इससे पहले वह कुछ समझती, उच्चका गायब हो चुका था। अन्य यात्रियों ने चेन पुलिंग भी की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद वह रामपुर स्टेशन पर उतर गईं। अवध असम एक्सप्रेस से बरेली आकर जीआरपी थाने पहुंचीं और तहरीर दी। उन्होंने बताया कि पर्स में रुपये, रेलवे पास और अन्य कीमती सामान था। दूसरी ओर मंगलवार रात दस बजे जंक्शन पर बिजली की आंख मिचौली काफी देर तक चलती रही। सवा दस बजे करीब काफी देर के लिए बिजली गुल हो गई। अंधेरे का फायदा उठाकर एक उच्चका महिला के गले पर हाथ मारकर चेन खींचने की कोशिश की। महिला को चेन छिनैती का अहसास होने पर उसने उचक्के को पकड़ कर शोर मचा दिया, लेकिन वह हाथ छुड़ाकर भाग गया। दोनों महिलाओं ने आरपीएफ 182 हेल्प लाइन पर भी फोन किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जीआरपी इंस्पेक्टर कृष्ण अवतार ने बताया कि चेन छीनने वाली महिला ने थाने में कोई शिकायत नहीं की है।