{"_id":"5d659a8c8ebc3e014c4b4045","slug":"crime-bareilly-news-bly3738692187","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब प्लेटफार्म पर जन्मे बच्चे को लेने पहुंचे खरीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब प्लेटफार्म पर जन्मे बच्चे को लेने पहुंचे खरीदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। प्लेटफार्म पर प्रसव होने के बाद बच्चे के खरीदार विक्षिप्त महिला के पीछे पड़ गए और उसके पीछे-पीछे अस्पताल तक पहुंच गए। पुलिस पहुंची तो बच्चा गोद लेने की बात करने लगे। इसके बाद सुरक्षा के लिहाज से मां-बेटे को अंदरू की ओर बने वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।
बरेली जंक्शन के प्लेटफार्म छह पर सोमवार रात एक बजे विक्षिप्त युवती ने एक लड़के को जन्म दिया। हालत देखकर चाय का ठेला लगाने वाले व्यक्ति ने अखा निवासी रजनी और पुलिस की मदद से दोनों को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां मंगलवार सुबह से बच्चे को देखने के बहाने अनजान लोग पहुंचना शुरू हो गए। रजनी के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब सात बजे तीन पुरुष और चार महिलाएं पहुंचीं, वे बच्चा लेने की बात करने लगे। उसके विरोध करने पर हंगामा भी किया। स्टाफ के कहने पर भी नहीं माने तो पुलिस से शिकायत कर दी। सूचना पर पहुंचे अस्पताल चौकी इंचार्ज चमन गिरी उन्हें चौकी ले गए। इन लोगों ने खुद को स्टेशन के पास ही रेलवे कॉलोनी का निवासी बताया। कहा, वे बच्चा गोद लेना चाहते हैं। चौकी इंचार्ज ने उनसे आईडी और अन्य जानकारी लेकर बच्चे लेने की कानूनी प्रक्रिया का पालन करने की बात कहकर जाने दिया। हालांकि अस्पताल में 50 हजार रुपये में बच्चे का सौदा होने की सुगबुगाहट थी।
शाम सात बजे एक अन्य शख्स दोबारा बच्चे को पूछता हुआ वहां पहुंचा। स्टाफ ने उसे पुलिस से पकड़वाने की धमकी दी तो भाग निकला। इसके बाद सीएमएस डॉ. अलका शर्मा ने सुरक्षा के लिहाज से मां-बेटे को दूसरे वार्ड में शिफ्ट करा दिया।
विज्ञापन
सीएमएस ने लिखा एसएसपी को पत्र
जिला महिला अस्पताल में नवजात बच्चों व अन्य मरीजों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त नहीं हैं। अनजान लोगों के प्रवेश से परिसर असुरक्षित बना रहता है। इसके चलते सीएमएस डॉ. अलका शर्मा ने मंगलवार को एसएसपी को पत्र लिखा है।