फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

हिंदूवादी नेता को हिरासत में लिया तो दी पलायन की चेतावनी

Wed, 28 Aug 2019 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
crime

विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी (बरेली)। दो साल से सांप्रदायिक विवाद का दंश झेल रहे इलाके के चर्चित गांव रम्पुरा कमन में पुलिस की सख्ती से माहौल सुधरा है। दधिकांधो शोभायात्रा जुलूस निकालने पर अड़े हिंदू जागरण मंच के नेता को पुलिस ने उनके घर से रात में हिरासत में ले लिया। इसके बाद गांव के हिंदू पक्ष ने पलायन की चेतावनी दे डाली। भाजपाइयों ने भी दबाव बनाया तो पुलिस ने दस घंटे बाद अमित को छोड़ दिया। गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। गांव में तीन दिवसीय रासलीला कार्यक्रम शुरू हो गया जिसमें अफसरों ने भी शिरकत की।
जन्माष्टमी के बाद रम्पुरा कमन एक बार फिर चर्चा में है। गांव में दधिकांधो जुलूस निकालने को लेकर लोग अड़े हुए थे। मिश्रित आबादी वाले गांव का माहौल देख अफसरों ने इसकी इजाजत नहीं दी। गांव में दो सेक्सन पीएसी सहित चार थानों की पुलिस बुला ली गई। सीओ जगमोहन बुटोला ने गांव में डेरा डाल दिया। शोभायात्रा गांव में निकालने पर अड़े गांव निवासी हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार सिंह तोमर को पुलिस ने सोमवार देर रात उनके घर से हिरासत में ले लिया। अमित के पकड़े जाने के बाद सुबह से ही गांव में एक पक्ष ने पलायन की चेतावनी दे दी। तब दस घंटे बाद अमित को स्थानीय भाजपा नेताओं के सुपुर्द कर दिया गया। अफसरों की मौजूदगी में फैसला हुआ कि गांव से जुलूस नहीं निकलेगा पर मंगलवार से तीन दिनों तक रासलीला बदस्तूर चलेगी। अमित की रिहाई के बाद देर शाम रासलीला कार्यक्रम शुरू कर दिया गया। एसपी देहात भी इसमें शिरकत करने पहुंचे।
विज्ञापन

0
इसी जुलूस से शुरू हुई थी तनातनी
तीन साल पहले दधिकांधो शोभायात्रा निकालने का विरोध गांव के दूसरे पक्ष ने किया था। इसके बाद से ही दोनो पक्षों में तनाव बढ़ता चला गया। हिंदू पक्ष ने भी दूसरे समुदाय के पर्वों में अड़ंगा लगाना शुरू कर दिया। दो साल पहले होली पर एक पक्ष ने पुलिस की देखरेख में निकाले जा रहे होली के जुलूस पर ईंट पत्थरों से हमलाकर दिया था। इसमें तत्कालीन सीओ एमपी अशोक सहित पुलिस तथा जुलूस में शामिल कई लोग घायल हो गए थे। एसएसपी को गांव आकर हालात संभालने पड़े थे। कई लोग हिरासत में लिए गए। करीब पचास लोगों पर मुचलकों की कार्रवाई की गई। इनमें से कई को रेड कार्ड जारी किए जा चुके हैं। गांव के दोनों पक्ष के लोग मुकदमेबाजी की वजह से आर्थिक रूप से तबाह हो चुके हैं। गांव में विकास कार्य भी ठप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
आपसी लड़ाई में रम्पुरा कमन के लोगों का काफी नुकसान हो चुका है। गांव के लोग अब समझने लगे हैं कि झगड़े से कोई फायदा नहीं है। रासलीला कार्यक्रम में तीन दिन लोग सहभागिता करेेंगे। माहौल ठीक रहा तो पुलिस पीएसी हटा ली जाएगी।
- संसार सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed