{"_id":"5d659c018ebc3e016f0b0b9e","slug":"crime-bareilly-news-bly3738057143","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुराफातियो! अब बरेली कॉलेज का माहौल बिगाड़ा तो महंगा पड़ेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुराफातियो! अब बरेली कॉलेज का माहौल बिगाड़ा तो महंगा पड़ेगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली कॉलेज कैंपस में खुराफातों में सक्रिय रहने वाले छात्रों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा ने मंगलवार को 20 खुराफातियों की सूची एडीजी अविनाश चंद्र, डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट मदन कुमार को सौंप दी। कॉलेज का अक्सर माहौल खराब करने वाले इन खुराफातियों पर डीएम सख्त कार्रवाई करने के मूड में हैं, उन्होंने एलआईयू को प्रत्येक छात्र की अलग-अलग फाइल बनाने के निर्देश दिए हैं।
बरेली कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया के दौरान छात्रनेता मोहित कुमार सिंह और मुख्य प्रवेश समन्वयक डॉ. अनुराग मोहन के बीच विवाद हुआ था। इसको लेकर कॉलेज में कई दिन तक हंगामा चला और दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गईं। इस विवाद के बाद ही कॉलेज प्रशासन ने सख्ती करने की मंशा से अराजक तत्वों पर लगाम कसने की तैयारी शुरू कर दी थी। कई दिन चली प्रक्रिया के बाद चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा ने 20 छात्र और छात्रनेताओं की सूची तैयारी कराई। इसमें उन खुराफाती छात्रों के नाम शामिल किए गए जो कॉलेज कैंपस में अराजकता पैदा करते हैं। इसमें ऐसे छात्रनेता भी शामिल हैं, जो बरेली कॉलेज में पढ़ते नहीं हैं लेकिन लगातार वहीं सक्रिय रहते हैं। मंगलवार को चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा ने एडीजी अविनाश चंद्र, डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट मदन कुमार को यह सूची सौंप दी है। डॉ. वंदना शर्मा ने बताया कि डीएम ने एलआईयू को इन सभी की अलग-अलग फाइल तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
होंगे मुचलका पाबंद, कैंपस में घूमने पर लगेगी रोक
चर्चा है कि जिला प्रशासन इन खुराफातियों को मुचलका पाबंद करने की तैयारी कर रहा है। वहीं, बरेली कॉलेज प्रशासन भी जिला प्रशासन की कार्रवाई के बाद इन पर कैंपस में घूमने पर पाबंदी लगाने की तैयारी में है। इसमें शामिल छात्रों को सिर्फ कक्षा तक जाने की छूट मिलेगी।
विज्ञापन
दर्जन भर से ज्यादा एलएलबी के छात्र
कॉलेज की ओर से अधिकारियों को सौंपी गई सूची में दर्जन भर से ज्यादा छात्र एलएलबी प्रथम वर्ष और तृतीय वर्ष के हैं। इसमें कुछ छात्र वे भी हैं, जिन्होंने दो साल पहले एलएलबी की परीक्षा के दौरान अग्रसेन कॉलेज में उत्पात मचाया था और कॉलेज में हर मामले में आगे बढ़कर हंगामा करते हैं।
बरेली कॉलेज प्रशासन ने खुराफातियों की सूची सौंप दी है। इनमें से बड़े खुराफातियों पर कड़ी कार्रवाई कर एक संदेश दिया जाएगा ताकि बरेली कॉलेज में शिक्षा का माहौल बना रहे। - वीरेंद्र कुमार सिंह, डीएम