फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

पत्नी की हत्या कर शिक्षक पति फरार

Sun, 18 Aug 2019 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र की गांधीपुरम कॉलोनी स्थित किराए के घर में पत्नी की निर्ममता से हत्या करके शिक्षक पति भाग गया। शनिवार रात शक होने पर मकान मालिक ने पर्दा हटाकर देखा तो चारपाई पर महिला का शव पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर शव निकाला। देर रात मौके पर पहुंचे एसपी सिटी व अन्य अफसरों ने फील्ड यूनिट के साथ साक्ष्य जुटाने की कोशिश की। एसपी सिटी ने बताया कि शव के गले और हाथ की नसें कटी हुई थीं। आंखें भी फोड़ीं गई थीं। अभी तक की स्थिति से पति ही हत्यारा साबित हो रहा है। दंपती के बीच दहेज उत्पीड़न का केस चल रहा था।
विज्ञापन

गांधीपुरम में गुप्ता नर्सरी के पास रहने वाले व्यवसायी नीरज अग्रवाल के घर में इज्जत नगर की डिफेंस कॉलोनी निवासी धीरज रस्तोगी ने 11 जुलाई को छत का पोर्शन किराये पर लिया था। धीरज ने बताया कि वह मीरगंज के डिग्री कॉलेज में प्राइवेट शिक्षक है। साथ में आई 35 वर्षीय महिला को उसने पत्नी आरती रस्तोगी बताया। कहा कि घर में विवाद की वजह से अलग रहना चाहते हैं। तब से वे लोग वहीं रह रहे थे। मकान मालिक के मुताबिक, दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। नीरज ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम आरती ने उनकी पत्नी मोनी से कहा था कि वे नैनीताल जाने का प्रोग्राम बना रहे हैं। रात आठ बजे धीरज घर आया। रात 11 बजे तक उन्होंने छत पर दोनों की आवाज सुनी। सुबह जागे तो मेन गेट का लॉक खुला था। छत पर इनके कमरे में ताला लगा था। उन्होंने पहले सोचा कि ये दोनों जल्दी ही नैनीताल के लिए निकल गए। दोपहर में आरती के परिवार वालों की कॉल आईं कि उसका नंबर नहीं लग रहा। तब उन्होंने भी दोनों को कॉल की, लेकिन नंबर बंद आ रहे थे। धीरज की मां को कॉल की तो उनका नंबर बी भी बंद निकला।
विज्ञापन

नीरज ने बताया कि सीबीगंज से अपनी एजेंसी का काम करके वे रात साढ़े आठ बजे घर आए। छत पर जाकर देखा तो अंदर की लाइट जल रही थी और पंखा चलने की भी आवाज आ रही थी। शक के आधार पर जंगले के पर्दे को हटाकर देखा तो चारपाई पर आरती का शव पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ताला तोड़कर शव निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed