{"_id":"5d585b7f8ebc3e89962447f0","slug":"crime-bareilly-news-bly37265983","type":"story","status":"publish","title_hn":"टक्कर के बाद कार सवार ने ऑटो की सवारी से की वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टक्कर के बाद कार सवार ने ऑटो की सवारी से की वसूली
विज्ञापन
बरेली। भीड़ के चलते टक्कर के बाद ऑटो चालक भागा तो एक कार सवार ने सवारी को पकड़कर कार में बैठा लिया और रुपये मांगने लगा। विरोध करने पर उसे पीट दिया। करीब एक घंटा सवारी को बैठाने के बाद उसे रुपये लेकर छोड़ा। पुलिस से शिकायत के बावजूद वहां कोई नहीं पहुंचा। इज्जतनगर क्षेत्र में मिनी बाईपास पर एक निजी अस्पताल के सामने एक ऑटो आगे चल रही कार में भिड़ गया। इस पर अशरफ खां छावनी निवासी कार सवार गाली देते हुए उतरा और ऑटो चालक को पकड़कर नुकसान के रुपये मांगने लगा। किसी तरह ऑटो चालक भाग निकला तो कार सवार ने उसमें बैठे लक्ष्मीपुर गौटिया के सुनील को पकड़ लिया और अपनी कार में बैठा कर उससे दो हजार रुपये मांगने लगा। उसने जाने देने को कहा लेकिन कार सवार नहीं माना। करीब एक घंटे तक सुनील को कार में कैद रखने के बाद उससे एक हजार रुपये लेकर उसे कार सवार ने छोड़ा।
लावारिसों की तरह खड़ी रहती है चीता
मिनी बाईपास पर पेट्रोलिंग करने वाली चीता पुलिस बाइक छोड़कर गायब हो जाती है। जिसका जब मन करता है उसे अपने सहूलियत के हिसाब से हटाता बचाता रहता है।
विज्ञापन
लावारिसों की तरह खड़ी रहती है चीता
मिनी बाईपास पर पेट्रोलिंग करने वाली चीता पुलिस बाइक छोड़कर गायब हो जाती है। जिसका जब मन करता है उसे अपने सहूलियत के हिसाब से हटाता बचाता रहता है।