फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

अधिकारियों की फर्जी रिपोर्ट से लूटे जा रहे हैं किसान

Thu, 25 Jul 2019 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। ‘सूबे के किसी भी जिले से रिपोर्ट मांगो तो हर जगह गुडवर्क ही मिलता है, लेकिन निरीक्षण में हकीकत कुछ और ही मिलती है। ये बताता है कि अधिकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की घर बैठे रिपोर्ट बनाकर शासन को भेज रहे हैं।’ यह कहना है अपना दल (एस) की दर्जा राज्यमंत्री और उप्र बीज भंडारण संस्था की चेयरमैन रेखा पटेल का। उन्होंने अधिकारियों से बीज प्रमाणीकरण और वितरण संबंधी प्रक्रिया की जानकारी ली और फर्जीबाड़ा मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में दर्जा राज्यमंत्री ने कहा कि बरेली में भी नकली बीज विक्रय और वितरण की शिकायतें मिली हैं, जिनकी जांच कराई जाएगी। कहा, ग्रेडिंग और टैगिंग के जरिए बीज प्रमाणीकरण में चल रहे खेल को रोकने की योजना है।
विज्ञापन

केंद्र में भाजपा के दूसरे कार्यकाल में पार्टी के पदाधिकारियों को मंत्री पद न दिए जाने के सवाल पर कहा कि पार्टी का उद्देश्य शोषित समाज को हक दिलाना है। पार्टी की मंशा मंत्री पद हासिल करना नहीं बल्कि समाजसेवा है। इससे पहले हुई कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने पदाधिकारियों को जिले में सघन सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी को मजबूत बनाने का निर्देश दिया। यहां जिलाध्यक्ष आनंद मोहन पटेल, महानगर अध्यक्ष गजेंद्र पटेल समेत दिनेश पटेल, केके चंदानी, साबिर हुसैन व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed