फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने के बाद भड़का गुस्सा

Thu, 25 Jul 2019 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली/फतेहगंज पूर्वी। खुफिया विभाग की सूचनाएं सच साबित हुईं। फतेहगंज पूर्वी में गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने पर हिंदु संगठनों के कार्यकर्ताओं के गुस्से का पारा चढ़ा तो बारिश भी ठंडा नहीं कर सकी। उन्होंने बरेली-लखनऊ हाईवे जाम लगाकर करीब आधा घंटे जमकर हंगामा किया। वहां पहुंचे अफसरों ने पशु तस्करों को तुरंत गिरफ्तार करने का वायदा कर लोगों को शांत किया। जाम खुलने के बाद पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी के पास लखनऊ हाईवे किनारे करीब 20 बीघा क्षेत्रफल में फौजी पड़ाव है जिस पर पेड़ खड़े हैं। बुधवार सुबह टहलने निकले लोगों ने यहां गोवंशीय पशुओं के अवशेष पड़े देखे जिसके बाद आग की तरह यह खबर पूरे कस्बे में फैल गई। कुछ ही देर में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, गोरक्षा समिति समेत कई हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं की भीड़ इकट्ठी हो गई। प्रदर्शन और नारेबाजी के बीच सुबह नौ बजे भीड़ ने लखनऊ हाईवे पर जाम लगा दिया। लोग इस बात पर ज्यादा भड़के हुए थे कि सावन में कांवड़ यात्रा के बावजूद गोवंशीय पशुओं की तस्करी और खुलेआम कत्ल जारी है। कुछ लोगों का यह भी कहना था कि फौजी पड़ाव के पास यूपी 100 पुलिस रहती है। फिर भी तस्करों ने यहां पशुओं को काटा और मांस भी ले गए।
विज्ञापन

बारिश के बीच हाईवे पर हंगामे और जाम की वजह से दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। फरीदपुर एसडीएम, सीओ जगमोहन बुटोला और फतेहगंज पूर्वी के थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने भीड़ को पशु तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जल्द जेल भेजने का भरोसा दिलाकर लोगों को शांत किया। जाम खुलने के बाद दरोगा महावीर सिंह की ओर से गोवध निवारण और गो संरक्षण अधिनियम की धाराओं में दस अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई, जिसमें फतेहगंज पूर्वी के मोहल्ला कस्सावान निवासी हसनैन, राजू, और खुशी समेत तीन को नामजद किया गया है। पुलिस ने शाम तक तीनों नामजद आरोपियों को बिलपुर स्टेशन से गिरफ्तार भी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज करने के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल कस्बे में पूरी तरह शांति है।
- जगमोहन बुटोला, सीओ फरीदपुर

एक दिन पहले ही खुफिया विभाग ने किया था अलर्ट
खुफिया विभाग ने एक दिन पहले ही उच्चाधिकारियों को अलर्ट किया था कि सावन में कांवड़ यात्रा के दौरान गोवंशीय पशुओं और उनके मांस की तस्करी बवाल करा सकती है। बुधवार को ही इस पर बवाल भी हो गया। हाईवे पर जाम लगाने पहुंचे कस्बे के लोगों का यह भी कहना था कि पशु तस्करों का सामना अगर कहीं कांवड़ियों से हो गया तो फिर बड़ा बवाल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed