फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

कुलदीप मर्डर केस- दिल्ली नहीं गया दंपती तो चार दिन कहां रहा.. पुलिस कर रही जांच

Fri, 17 Jan 2020 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
crime
पुलिस को मृतक कुलदीप की पत्नी पर शक, चार दिन पहले दोनों में हुआ था झगड़ा
विज्ञापन

परिवार, मकान मालिक और किराएदारों से की पूछताछ, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की
भोजीपुरा। प्रेम विवाह करने वाले कुलदीप की हत्या के मामले में पुलिस अभी तक कुछ खास पता नहीं कर पाई है। दंपती 10 जनवरी को दिल्ली जाने के लिए निकला था और 14 जनवरी को कुलदीप की हत्या हो गई। कुलदीप के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर पुलिस जांच कर रही है कि चार दिन दंपती कहां रहा। वहीं पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि हत्या से कुछ दिन पहले कुलदीप का उसकी पत्नी से झगड़ा हुआ था। इसके बाद ही दोनों दिल्ली के लिए निकले थे। पूछताछ में मिले अन्य इनपुट के आधार पर पुलिस का कुलदीप की पत्नी पर शक गहरा गया है।
भोजीपुरा इलाके के गांव दोहरिया निवासी कुलदीप का शव 14 जनवरी को सफरी के जंगल में अगरास जाने वाले मार्ग किनारे एक गन्ने के खेत में मिला था। पोस्टमार्टम में जहर के संकेत मिलने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। गुरुवार को फतेहगंज पश्चिमी थाने के इंस्पेक्टर राजवीर सिंह और उप निरीक्षक रामवीर सिंह ने कुलदीप के पिता गनपतराम और भाइयों से पूछताछ की। लड़की के पिता से भी बातचीत की। इसके बाद पुलिस ने गांव भोजीपुरा में साथी किराएदार गंगाराम के परिवार वालों और मकान मालिक रामचंद्र शर्मा से पूछताछ की। पुलिस को मकान मालिक रामचंद्र शर्मा ने बताया कि कुलदीप उनके मकान में 11 दिसंबर को आए थे और 21 दिसंबर को मकान खाली करके अपने घर दोहरिया चले गए। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में पता चला कि कुलदीप का कुछ दिन पूर्व पत्नी दुर्गा से काफी विवाद हुआ था। फैसले के बाद दंपती 24 दिसंबर से नौ जनवरी तक अपने ही घर पर रहा। 10 जनवरी को दुर्गा और कुलदीप दिल्ली जाने को कहकर निकले थे। इस बीच शुक्रवार से सोमवार तक चार दिन कहां और किसके घर पर गुजारे.. इस बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है। इंस्पेक्टर का कहना है जब तक दुर्गा सामने नहीं आ जाती, कुछ कहा नहीं जा सकता है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस को शक है कि हत्यारे भोजीपुरा के आसपास के ही हैं। सीओ मीरगंज जगमोहन सिंह बुटोला ने बताया कि फतेहगंज पश्चिमी के इंस्पेक्टर क्राइम जांच में जुटे है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बिसरा रिपोर्ट आएगी तब लिखेंगे एफआईआर
पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम में जहर के संकेत मिले हैं। लेकिन मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। ऐसे में बिसरा रिपोर्ट का इंतजार है। इसी वजह से मृतक के परिवार वालों ने तहरीर नहीं दी है। जब बिसरा रिपोर्ट आएगी तो एफआईआर दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed