फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

तेजाब कांड- बहेड़ी थाने में हंगामा कर युवकों को छुड़ा ले गए परिवार वाले

Sun, 08 Dec 2019 06:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 06:35 PM IST
विज्ञापन
crime
बहेड़ी। दंपती पर तेजाब फेंकने और युवक पर चाकू से हमले मामले में हिरासत में लिए गए दो युवकों के परिवार वालों ने शनिवार शाम बहेड़ी थाने में हंगामा कर दिया। एक युवक के भाई ने तो थाने में ही मिट्टी का तेल शरीर पर डालकर आग लगाकर खुदकुशी की धमकी दे डाली। इससे पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने समझाबुझाकर शांत कराते हुए दोनों को छोड़ने की बात कही। एक घंटे चले हंगामे में कानून की धज्जियां उड़ीं। हालांकि पुलिस ने हिदायत दी कि युवकों को पूछताछ के लिए जब थाने बुलाया जाएगा उन्हें आना पड़ेगा।
विज्ञापन

कर्नाटक के रहने वाले व्यापारी अखिलेश बीसी की शादी बहेड़ी कस्बे में नेहा के साथ हुई है। नवंबर माह में अखिलेश पत्नी के साथ बहेड़ी आए थे। 12 नवंबर की रात दस बजे के करीब घर से थोड़ी दूर पर वह पत्नी को स्कूटी चलाना सिखा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान बदमाशों ने दोनों पर तेजाब फेंक दिया था। इसमें दोनों झुलस गए थे। हालांकि तेजाब कम तीव्रता वाला बताया गया था। पुलिस ने उस वक्त कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की लेकिन हमले का कोई भी साक्ष्य नहीं मिला। इधर झुलसे दंपती अस्पताल से ठीक हुए तो घर आए गए। इसके बाद अखिलेश पत्नी को छोड़कर कर्नाटक चले गए। अखिलेश के अनुसार बुधवार रात वह कनार्टक से बहेड़ी पहुंचे। बहेड़ी रोडवेज से रात करीब 12 बजे वह पैदल की ससुराल जा रहे थे। स्टैंड से महज पचास कदम दूर पहुंचने पहले से खडे़ दो बाइक सवार युवक ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। उन्होंने हैंडबैग से बचाव कर जान बचाई और शोर मचाते हुए भागे निकले। इसके बाद बदमाश वहां से भाग निकले।
विज्ञापन

इसी मामले को लेकर नगर चौकी प्रभारी सतेंद्र सिंह इस्लामनगर मोहल्ले के दो युवकों को हिरासत में लिया था। पुलिस को इसी मोहल्ले के दो युवकों पर शक है। दंपती ने भी उन्हीं पर शक जताया था। शनिवार देर शाम दोनो युवकों के परिवार की महिलाएं व पुरुष थाने पहुंचे। उस वक्त सीओ रामानंद राय व इंस्पेक्टर राम अवतार सिंह थाने में बैठे थे। हंगामा करते हुए भीड़ ने आरोप लगाया कि युवकों को छह दिन से कैसे बैठा रखा है। उनको छोड़ा जाए। पुलिस का तर्क था कि पूछताछ के बाद छोड़ दिया जाएगा। इस पर भीड़ हंगामा करने लगी। इसी बीच हिरासत में लिए गए एक युवक का भाई सामने आया आया और अचानक अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल लिया और खुदकुशी की बात कहने लगा। इस पर पुलिस के होश फाख्ता हो गए। पुलिस ने उसके हाथ से बोतल छीन ली। इसके बाद हंगामा और बढ़ने लगा। महिलाएं भी पुलिस को खरी खोटी सुनाने लगी। माहौल बिगड़ते देख पुलिस कर्मियों ने भीड़ को समझाबुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों से की धक्का मुक्की
इंस्पेक्टर बार बार कह रहे थे कि आराम से बात करो, उन पर कोई मुकदमा नहीं लिख रहे हैं लेकिन पूछताछ तो करनी ही पडे़गी। पीड़ित पक्ष जिस जिस पर शक जताएगा उससे पूछताछ के लिए लाया जाएगा। इसी बीच भीड़ ने पुलिस से धक्का मुक्की कर दी। इंस्पेक्टर का भी पारा चढ़ गया और जिद पर अड़ गए कि अब नहीं छोडे़ंगे। बाद में महिलाएं भी कहने लगीं कि वह अपने तेल डालकर थाने में आग लगा देंगी तो इंस्पेक्टर नरम हुए और दोनों को सुपुर्दगी में दे दिया।

थाने में रहा अराजकता का माहौल
थाने के अंदर करीब एक घंटे तक अराजकता का माहौल बना रहा। सभी पुलिस से उलझने के लिए तैयार दिख रहे थे। भीड़ के बीच पुलिस भी अपना बचाव करते ही दिख रही थी। भीड़ के हंगामा करने से पुलिस ने बैकफुट पर आकर मामले को रफा दफा करना ही सही समझा।


पीड़ित के बताने के बाद पूछताछ के लिए दोनो युवकों को लाया गया था। पूछताछ के लिए तो बार-बार भी बुलाया जा सकता है। लेकिन इस तरह का हंगामा बर्दास्त नहीं होगा। पुलिस बेहद सख्ती के साथ मामले में कार्रवाई करेगी। थाने पर हंगामा करने वालों पर भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - राम अवतार सिंह, इंस्पेक्टर थाना बहेड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed