फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

खनन के पट्टे की पैमाइश में गए लेखपाल से भिड़े ग्रामीण

Sun, 08 Dec 2019 06:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 06:36 PM IST
विज्ञापन
crime
बहेड़ी। टियूला गांव में खनन के पट्टे की पैमाइश में गए लेखपाल से ग्रामीण भिड़ गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लेखपाल ने गलत पैमाइश कर उनकी ही जमीन को पट्टे में दिखा दिया। लेखपाल की सूचना पर एसडीएम, सीओ, तहसीलदार पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्होंने हंगामा करने वालों में से एक वकील को हिरासत में ले लिया। प्रशासन का कहना है कि खनन सही तरीके से हो रहा है। किसी की जमीन पट्टे में नहीं ली गई है।
विज्ञापन

टियूला गांव में संदीप गुप्ता के नाम से खनन का पट्टा है। इसी गांव के अंसार शाह आदि की शिकायत थी कि उनकी जमीन में जबरन खनन किया जा रहा है। लगातार शिकायतें मिलने पर एसडीएम ने लेखपाल को मौके पर जाकर ग्रामीणों की मौजूदगी में पैमाइश करने के आदेश दिए। आरोप है कि शनिवार को पैमाइश के दौरान हलका लेखपाल से ग्रामीण भिड़ गए और धक्का मुक्की कर दी। आरोप लगाया कि लेखपाल ने गलत पैमाइश की है। इस पर लेखपाल ने एसडीएम व तहसीलदार को फोन कर जानकारी दी। सूचना पर एसडीएम सुधीर कुमार, सीओ रामानंद राय, तहसीलदार व इंस्पेक्टर के साथ गांव पहुंचे। एसडीएम को लेखपाल ने पैमाइश किए गए स्थल का निरीक्षण कराया। हिरासत में लिए गए वकील की जमीन की पैैमाइश भी र्की गई। एसडीएम ने ग्रामीणों को बताया कि सरकारी राजस्व जमा करने के बाद ही खनन हो रहा है। इसे नहीं रोका जा सकता। उधर, वकीलों को जब ये पता चला उनके एक साथी को पुलिस थाने उठा लाई है। वह एकत्र होकर थाने पहुंचे और वकील साथी को छुड़ा कर ले आए।
विज्ञापन


खनन सही तरीके से हो रहा है। अब किसी तरह का विवाद नहीं है। अगर कोई विवाद करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - सुधीर कुमार, एसडीएम बहेड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed