{"_id":"5de811118ebc3e54e1005a6e","slug":"crime-baheri-news-bly3866884175","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजीपुरा में शराबी ने तमंचे से की हर्ष फायरिंग, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोजीपुरा में शराबी ने तमंचे से की हर्ष फायरिंग, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजीपुरा। सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेश के बाद भी शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग नहीं रुक पा रही है। पुलिस को भी ऐसे मामलों का तभी पता चलता है जब कोई हर्ष फायरिंग का शिकार हो जाता है। बुधवार को भोजीपुरा में शादी समारोह के दौरान शराबी ने तमंचे से फायिरंग कर दी। छर्रे लगने से चार युवक घायल हो गए। घटना से बरात में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। उससे तमंचा भी बरामद हुआ है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर के बरात घर में बुधवार को देवरनिया इलाके की एक युवती की शादी थी। बरात इज्जतनगर इलाके के कंजादासपुर से आई थी। शाम 6:30 बजे के करीब जब निकाह की रस्में चल रही थीं तभी एअरफोर्स गेट के पास रहने वाला लबाब शराब के नशे में धुत होकर पहुंचा। उसने तमंचे से फायरिंग कर दी। नशे में होने से गोली हवा में चलने के बजाय बगल में चल गई। इससे सिंगतरा के समीर, प्रिंस और सैदपुर के बाजिद तथा बबलू हाथ-पैरों में छर्रे लगने से घायल हो गए। गोली चलते ही बरात में अफरातफरी मच गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा मनोज त्यागी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने फायरिंग कर भाग रहे लबाब को पकड़ लिया। उसके पास से 12 बोर का तमंचा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने घायलों को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।