फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime, attack on police

डांस पार्टी बंद कराने पर पुलिस पर हमला, दरोगा-सिपाही को पीटा

Tue, 17 Sep 2019 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
crime, attack on police
फतेहगंज पूर्वी। रामगंगा किनारे बसे गांव पंखाखेड़ा में बेटी के जन्म की खुशी में रविवार रात बुलाई गई डांस पार्टी में डीजे के साथ डांसरों के अश्लील डांस की खबर पर पहुंची पुलिस ने पार्टी बंद करने को कहा तो हमला कर दिया गया। दो लोगों को पकड़कर जीप में बैठा रहे दरोगा और सिपाही को भीड़ ने जमकर पीटने के साथ जीप पर पथराव कर दिया। इस पर पुलिस टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। भीड़ ने हिरासत में लिए गए दो लोगों को भी छुड़ा लिया। 27 लोगों के खिलाफ बलवे के साथ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट कराई गई है।
विज्ञापन

थाना पुलिस को रविवार रात करीब एक बजे सूचना मिली कि पंखाखेड़ा में आरिफ पुत्र मजनूं के घर डीजे लगाकर धमाल किया जा रहा है। डांसर भी बुलाई गई हैं, जो अश्लील डांस कर रही हैं। थाने से दरोगा विनोद सिंह तोमर, कांस्टेबल अंकित और महेश की टीम थोड़ी देर बाद ही मौके पर पहुंच गई। सूचना सही मिली तो पुलिस ने आयोजन बंद कराने के साथ ही दो लड़कों को जीप में बैठाने की कोशिश की। डीजे और डांस बंद होने से गुस्साए लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। दरोगा और सिपाही को जमकर पीटा और पकड़े गए दो लोगों को छुड़ा लिया। पुलिस टीम किसी तरह जीप लेकर मौके से भागी तो लोगों ने जीप पर भी पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया। बाद में थाने से काफी संख्या में पुलिस मौके पर आई, लेकिन हमलावर नहीं मिले। पुलिस ने संदेह के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस की ओर से आरिफ , हामिद, सिफारिश, बारिश, सलमान, मजीद, उमर, इसाक मोहम्मद, आसिफ, मोहम्मद अली, मंजूर, अनीस समेत 12 लोगों को नामजद कर 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कराई गई है। इसमें सरकारी काम में बाधा, पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, बलवा समेत गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। एसपी देहात डॉ. संसार सिंह ने गांव में जाकर मुआयना किया और थाने में स्टाफ की बैठक लेकर तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed