{"_id":"5d72c1168ebc3e013a3e2ed6","slug":"crime-aonla-news-bly3751752154","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दौड़ाया तो जान बचाने को रामगंगा नदी में कूदे युवक, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने दौड़ाया तो जान बचाने को रामगंगा नदी में कूदे युवक, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिशारतगंज। कच्ची शराब की तस्करी के शक गांव में दबिश देने पहुंची पुलिस को देख दो युवक जान बचाने के लिए रामगंगा नदी में कूद गए। लेकिन बाहर दोनों में से एक ही निकल पाया। एक युवक की नदी में डूबकर मौत हो गई। युवक को डूबता देख सिपाही भी मौके से भाग निकले। बच निकले युवक की सूचना पर पहुंच परिजनों ने हंगामा करते हुए पुलिस पर आरोप लगाए। सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। शव को बाहर निकलावकर पोस्टमार्टम को भेजा। साथ ही मृतक के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
गांव खजुआई निवासी वीरेंद्र सिंह उर्फ गोभी ने बताया कि उसका भाई ब्रजेश सिंह उर्फ गंठा अपने चचेरे भाई अर्जुन सिंह उर्फ भोला के साथ खेत पर गया था। बताया कि बिशारतगंज थाने से सिपाही राजेंद्र सिंह एक अन्य सिपाही के साथ घर आए थे। पूछताछ में दोनों के खेत में होने की सूचना मिली तो दोनों सिपाही खेत पर पहुंच गए। सिपाहियों को आता देख ब्रजेश व अर्जुन भागने लगे तो दोनों सिपाही ने भी पीछा किया। घिरता देख दोनों रामगंगा नदी में कूद गए। तैराकी न आने के कारण बृजेश डूबने लगा। जबकि अर्जुन तैरकर दूसरे पार निकल गया। ब्रजेश को डूबता देख दोनों सिपाही वहां से भाग निकले। अर्जुन ने गांव आकर पुलिस के पीछा करने के कारण ब्रजेश की गंगा में डूबने से मौत होने की बात बताई। ब्रजेश के परिवार वालों के साथ गांव के लोग भी नदी पर पहुंच गए और ब्रजेश का शव बहार निकाला। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीण सिपाही को मौके पर बुलाने व मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड गए। इसके बाद सीओ राम प्रकाश, एसडीएम आंवला अरूण कुमार सिंह, एसडीएम सदर डा. अमरेश कुमार मौके पर पहुंचे।
- मामला जानकारी में आया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मृतक पर पहले से रिपोर्ट दर्ज है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस की गलती सामने आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। - संसार सिंह, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
सिपाही पर लगाया तस्करों से साठगांठ का आरोप
हादसे के बाद गांव के लोगों ने बिशारतगंज थाने के सिपाही पर शराब तस्करों से साठगांठ होने का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक गांव में शराब का अवैध कारोबार पुलिस की मदद से ही होता है। इसके बदले पुलिस इनसे मोटी कमाई करती है। बताया कि काफी मात्रा में शराब सुभाषनगर क्षेत्र के बिरिया गांव से लाकर भी यहां बेची जाती है।
घर में हुई ये लगातार चौथी मौत
रामगंगा नदी में पुलिस के पीछा करने पर डूबकर मरे खजुआई गांव के ब्रजेश सिंह उर्फ गन्ठा की मां सिया देवी ने बताया कि 25 साल पहले उनके पति धनपाल की हत्या कर दी गई थी। उसके बाद करीब 15 साल पहले बेटे मदन सिंह की हत्या हुई। 13 साल पहले दूसरे बेटे संजू की हत्या कर शव रेलवे पटरी पर डाल दिया गया था। अब चौथा हादसा ब्रजेश के साथ हो गया।